CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UPSC Result 2024: शक्ति दुबे के टॉप करने पर आई चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया, कहा- ये उस कदम का परिणाम है…

UPSC Result 2024: शक्ति दुबे के टॉप करने पर आई चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया, कहा- ये उस कदम का परिणाम है…

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

23 अप्रैल 2025 :

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर आजाद ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई गई परीक्षा के परिणाम पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शक्ति दुबे समेत तीन महिला अभ्यर्थियों का नाम लिस्ट में होने पर खुशी जाहिर की है. सांसद ने इस मौके पर सावित्रीबाई फूले को भी याद किया.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर चंद्रशेखर ने लिखा- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा – 2024 में सफल सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ.

विशेषकर, इस वर्ष के टॉप-5 में टॉपर शक्ति दुबे सहित तीन महिलाओं का स्थान प्राप्त करना न केवल गर्व की बात है, बल्कि क्रान्तिज्योति माता सावित्रीबाई फूले के उस कदम का परिणाम है, जब उन्होंने भारत में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोला था.

यह अवसर संविधान निर्माता, शोषितों के मुक्तिदाता,नारी उद्धारक,आधुनिक भारत के शिल्पकार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के उस महान संविधान की जीवंत अभिव्यक्ति है, जिसमें उन्होंने लिंग, जाति, धर्म के हर भेदभाव को समाप्त कर एक समतामूलक राष्ट्र की नींव रखी. जय भीम.जय फूले.जय संविधान.जय भारत.

किसने-किसने किया टॉप?

बता दें सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली शक्ति दुबे ने अपने पांचवें प्रयास में यह प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की. उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर यह परीक्षा दी थी. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजे घोषित किए, जिसमें शीर्ष पांच स्थान हासिल करने वालों में शक्ति सहित तीन महिलाएं शामिल हैं.

शक्ति (28) इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से विज्ञान में परास्नातक हैं. यूपीएससी के पास उपलब्ध विवरण के मुताबिक, शक्ति की रुचियों में “कैंसर के इलाज के लिए एसआई-आरएनए की नैनोकण-आधारित आपूर्ति पर शोध कार्य करना” और “कविताएं लिखना” शामिल है.

हर्षिता दूसरे स्थान पर

हरियाणा की हर्षिता गोयल और महाराष्ट्र के डोंगरे अर्चित पराग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया.

महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से बीकॉम डिग्री धारी हर्षिता (24) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी में परास्नातक कर रखा है. उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर अपने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की. हर्षिता गुजरात के वडोदरा में रहती हैं. वह गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘बिलीव फाउंडेशन’ के लिए स्वयंसेवक के रूप में भी काम करती हैं. उन्हें ऐक्रेलिक पेंटिंग करने का शौक है.

Grok Misuse Case : Grok विवाद पर X का यू-टर्न, नियमों के उल्लंघन की मानी चूक, सैकड़ों अकाउंट हटाए गए
दुर्ग मासूम से रेप के बाद करीबी रिश्तेदार ने की हत्या, शरीर पर चोट के निशान
‘थप्पड़बाज’ हुआ वायरल, बीच सड़क महिला को 30 थप्पड़ मारना पड़ा भारी, भाई ने एक पटखनी में किया ढेर..
Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्ज करते समय इमारत में लगी आग, 2 बच्चे समेत 6 झुलसे
Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

Raipur Garage Fraud Case
Raipur Garage Fraud Case : गैराज में इनोवा का इंजन बदलने का आरोप, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR

Raipur Garage Fraud Case : आरोपी न्यायालय के…

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

SECL Theft
SECL Theft : धरमखदान चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक समेत 3 लाख का माल बरामद

छाल थाना क्षेत्र के धरमखदान में हुई चोरी…

Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर
Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर

छत्तीसगढ़ के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?