CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं को नहीं जाना पड़ेगा वापस, इस स्पेशल वीजा ने बचाया

पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं को नहीं जाना पड़ेगा वापस, इस स्पेशल वीजा ने बचाया

By Newsdesk Admin
25/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्तों में तकरार देखने को मिल रही है। भारत ने इस हमले को लेकर पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया है। इसके साथ ही पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं, इन्हीं में से एक फैसला 48 घंटों के भीतर पाकिस्तानियों को भारत छोड़ना होगा।

Contents
  • क्या है भारत सरकार का आदेश?
  • क्या बोले पाकिस्तानी?

भारत के इस फैसले के बाद से ही बॉर्डर पाकिस्तानियों की भीड़ लगी है तो वहीं पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं के लिए कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उन्हें वापस नहीं जाना होगा।

सरकार ने स्पष्ट किया कि जिन हिंदुओं को लंबे समय के लिए वीजा दिया गया था। उन्हें चिंता करने की जरूरत नही है।

विदेश मंत्रालय की तरफ से स्पष्ट तौर पर कहा गया कि जिन पाकिस्तानी हिंदुओं को लॉन्ग टर्म वीजा जारी किए गए हैं, उन्हें वापस नहीं जाना होगा।

सरकार की तरफ से जारी इस जानकारी के बाद कई लोगों ने राहत की सांस ली है.पिछले कुछ समय से पाकिस्तान से बड़ी संख्या में हिन्दू पलायन कर भारत आए हैं और यहां की नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं। बता दें कि देश के कई राज्यों में पाकिस्तान से पलायन कर हिंदू रह रहे हैं। सरकार के आदेश के बाद ये सभी टेंशन में आ गए थे।

क्या है भारत सरकार का आदेश?

भारत सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की कसम खा ली है. यही कारण है कि सिंधु नदी का पानी रोकने के साथ ही भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटों के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था।

इस आदेश के बाद मानों पाकिस्तानियों की तो नींद उड़ गई। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग वहां से भारत सिर्फ इलाज के लिए आते हैं। सरकार के अल्टीमेटम के बाद से ही बॉर्डर पर पाकिस्तान लौटने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है।

क्या बोले पाकिस्तानी?

कराची से भारत आये एक परिवार ने कहा कि 45 दिन के वीजा पर भारत आए थे लेकिन अब वापिस दुख के साथ लौट रहे हैं।

इस पाकिस्तानी परिवार ने कहा कि हम कराची से 15 तारीख को आए थे। 45 दिन का वीजा था, लेकिन अब जो भारत सरकार का आदेश आया है तो हम वापिस अपने वतन जा रहे हैं, जो हुआ गलत हुआ है, मगर ये नहीं कह सकते कि किसने किया, या किसके कहने पर हुआ।

Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया
Census will be completed in CG : प्रदेश भर में 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी तैनाती, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
जूनागढ़ में फिल्म दृश्यम जैसा केस, महिला का मर्डर कर छिपाई ऐसी जगह लाश, 13 महीने तक उलझी रही पुलिस
इमरजेंसी लैंडिंग : इंदौर से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
CG में कोरोना की फिर दस्तक : हाईकोर्ट जस्टिस संक्रमित, 24 घंटे में 4 केस, प्रशासन पर जानकारी छिपाने का आरोप…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gausul Azam Committee
Gausul Azam Committee : मोहम्मद अय्यूब पारेख को मिली गौसुल आजम कमेटी की कमान, नदीम मेमन महासचिव

छत्तीसगढ़ गौसुल आजम कमेटी की बैठक 31 अगस्त…

Kedar Kashyap Statement
Kedar Kashyap Statement : तस्करी पर केदार कश्यप का बड़ा बयान- CBI करेगी जांच, कांग्रेस बोली- विभाग की लापरवाही जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के मामले पर सरकार…

ED Raid Chhattisgarh
ED Raid Chhattisgarh : बलरामपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, अपर कलेक्टर चेतन बोरघारिया से पूछताछ

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई को लेकर हलचल…

Old Coins Found
Old Coins Found : अकलतरा में मकान की नींव से निकलीं पुरानी मूर्तियां और सिक्के, 1818 के ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्के ने बढ़ाया रहस्य

बाना में मकान की नींव के लिए खुदाई…

Wife Murder Case
Wife Murder Case : पत्नी की हत्या के बाद हादसे का रूप देने की कोशिश, कोर्ट ने पति को सुनाई उम्रकैद

हत्या कर उसे हादसा या आत्महत्या का रूप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?