CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL BREAKING NEWS : सैमसन-हेटमायर ने रॉयल्स को दिलाई रोमांचक जीत

IPL BREAKING NEWS : सैमसन-हेटमायर ने रॉयल्स को दिलाई रोमांचक जीत

By @Admin
17/04/2023
Share

IPL BREAKING NEWS अहमदाबाद ! कप्तान संजू सैमसन (32 गेंद, 60 रन) और शिमरन हेटमायर (26 गेंद, नाबाद 56 रन) के आतिशी अर्द्धशतकों की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचकारी मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से शिकस्त दी।

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी रॉयल्स के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा, जिसे रॉयल्स ने चार गेंद रहते हुए हासिल कर लिया।

IPL BREAKING NEWS कप्तान सैमसन ने 32 गेंद पर तीन चौके और छह छक्के लगाकर 61 रन बनाये, हालांकि उनके आउट होने के बाद भी रॉयल्स को पांच ओवर में 64 रन की दरकार थी। हेटमायर ने यहां से 26 गेंद पर 56 रन की पारी खेलकर गलाकाट प्रतियोगिता में रॉयल्स की जीत सुनिश्चित की।

IPL BREAKING NEWS इस सांस रोक देने वाले मुकाबले के अंतिम दो ओवरों में रॉयल्स को 23 रन की ज़रूरत थी। मोहम्मद शमी ने 19वें ओवर में 16 रन दिये, लेकिन ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन के महत्वपूर्ण विकेट भी निकाले। रॉयल्स को आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत थी और हार्दिक पांड्या ने हेटमायर को रोकने के लिये गेंद नवागंतुक स्पिनर नूर अहमद को दी। हेटमायर को हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर विजयी छक्का जड़ दिया।

रॉयल्स पांच मैचों में चार जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है, जबकि गुजरात तीन जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

Bhansoj Anti Bhatti Protest : भानसोज शराबभट्ठी आंदोलन के नायक गांवों ने फिर खोला मोर्चा, अब सरकार से आरपार की होगी लड़ाई!
WhatsApp पर आ रहे नीले गोले को कैसे हटाएं? ऐसे हटेगा चुटकियों में….
Suspicious death of elderly woman in Marwahi : घर से 80 लाख के जेवर चोरी
भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बॉर्डर को लेकर किया ये ऐलान
भांजी को बचाने के लिए नहर में उतरे मामा…नहीं बचा पाए अपनी भी जान, दोनों की डूबकर मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kolkata Accident : दोपहर में अचानक मचा कोहराम, निर्माणाधीन ढांचा गिरते ही मलबे में दबे कई लोग

सीजी भास्कर, 24 जून। कोलकाता में बुधवार दोपहर…

Carbon Farming : खेती से कमाई का नया रास्ता, धमतरी में शुरू हुई ऐसी पहल जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले में कृषि…

Bhupesh Baghel : बिलासपुर में भूपेश बघेल का तीखा हमला, राम मंदिर से लेकर कानून व्यवस्था तक सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 24 जून। बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

Furniture Scam
Furniture Scam : 5 साल पुराने फर्नीचर घोटाले में फिर तेज हुई जांच, दस्तावेज नहीं मिले तो एसीबी पहुंची दफ्तर

सीजी भास्कर, 24 जून। सरगुजा संभाग के चर्चित…

Land Encroachment : 250 एकड़ जमीन को लेकर गांव में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उठाई बड़ी मांग

सीजी भास्कर, 24 जून। धमतरी जिले के एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?