CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kamindu Mendis : हैदराबाद का ये खिलाड़ी बना ‘सुपरमैन’, लपका आईपीएल 2025 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो

Kamindu Mendis : हैदराबाद का ये खिलाड़ी बना ‘सुपरमैन’, लपका आईपीएल 2025 का बेस्ट कैच, देखें वीडियो

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share
Kamindu Mendis
Kamindu Mendis

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-43 में 25 अप्रैल (शुक्रवार) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टक्कर हुई. चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित इस मुकाबले में कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) का जलवा देखने को मिला। कामिंदु मेंडिस ने ऐसा कैच लपका जिसकी खूब चर्चा हो रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेल रहे कामिंदु मेंडिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का कैच लपका।

इस कैच को मौजूदा आईपीएल सीजन में अबतक का बेस्ट कैच माना जा रहा है। 13वें ओवर में हर्षल पटेल की पांचवीं गेंद पर ब्रेविस ने जोर से बल्ला चलाया, लेकिन शॉट की टाइमिंग उतनी सही नहीं। लॉन्ग-ऑफ पर खड़े कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) ने अपनी बाईं ओर हवा में किसी सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर गेंद को अपने कब्जे में लिया।

कामिंदु जमीन पर गिरे, लेकिन गेंद को छिटकने नहीं दिया। ब्रेविस का विकेट सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी अहम था क्योंकि वो डटकर बैटिंग कर रहे थे। ब्रेविस ने 25 बॉल पर 42 रन बनाए, जिसमें चार छक्के के अलावा एक चौका शामिल रहा।

ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis) का ये पहला आईपीएल सीजन है. उन्होंने 3 अप्रैल 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच से अपना आईपीएल डेब्यू किया था। कामिंदु मेंडिस ने अपने आईपीएल डेब्यू पर कमाल किया था और पहले ही ओवर में अंगकृष रघुवंशी को आउट किया था।

श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले कामिंदु मेंडिस की खास बात यह है कि वो दोनों हाथों से गेंदबाजी कर सकते हैं। मेंडिस दोनों हाथों से बॉलिंग करने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर नहीं हैं। पूर्व कप्तान हसन तिलकरत्ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी के दौरान दोनों हाथों का इस्तेमाल कर चुके हैं।

Only a catch like that could’ve stopped that cameo from Brevis! 🤯

Kamindu Mendis, take a bow 🙇‍#CSK 119/6 after 14 overs.

Updates ▶ https://t.co/26D3UalRQi#TATAIPL | #CSKvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/NvthsQfpUj

— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2025
Digital arrest is a new way of cheating : 7 लाख ऐंठे, वीडियो कॉल धमकी और मैसेज से बनाया भरोसा
इंस्टा रील के चक्कर में गंगनहर में कूदी महिला! वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने थमाया चालान
अरमान को नीले ड्रम का डर… CM योगी से लगाई गुहार, बोला-कभी भी पत्नी ले सकती है उसकी जान
अहमदाबाद में सीरियाई गैंग का भंडाफोड़: गाज़ा पीड़ित बनकर मस्जिदों से वसूलते थे चंदा
बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, बिस्तर पर रोती बिलखती रही 1 महीने की मासूम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?