CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » High Court Bilaslpur : संविदा सेवा वृद्धि निरस्तीकरण पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, मेडिकल कॉलेज से मांगा जवाब

High Court Bilaslpur : संविदा सेवा वृद्धि निरस्तीकरण पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, मेडिकल कॉलेज से मांगा जवाब

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share
High Court Bilaslpur
High Court Bilaslpur

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। सरगुजा जिले के राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य संविदा कर्मचारियों की सेवा वृद्धि निरस्तीकरण पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (High Court Bilaslpur) ने बड़ा निर्णय सुनाया है।

हाईकोर्ट ने सेवा वृद्धि रद्द करने के आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है और महाविद्यालय प्रशासन से जवाब तलब किया है।

यह मामला डाटा एंट्री ऑपरेटर शिवकुमार और अन्य कर्मियों की संविदा सेवा अवधि को बिना कारण समयपूर्व समाप्त किए जाने से जुड़ा है। याचिका अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी और नरेंद्र मेहेर के माध्यम से दायर (High Court Bilaslpur) की गई थी।

याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि कोविड महामारी के दौरान वायरोलॉजी लैब की स्थापना के लिए संविदा पर नियुक्ति हुई थी और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट कहा गया है कि जब तक नियमित नियुक्ति न हो, तब तक कार्यरत मानव संसाधनों की सेवाएं जारी रखी जाएंगी।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ने 2020 में वायरोलॉजी लैब के लिए संविदा भर्ती विज्ञापन जारी किया था, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब अटेंडेंट, लैब टेक्नीशियन और अन्य पदों पर नियुक्तियाँ हुई थीं। इन पदों पर समय-समय पर सेवा वृद्धि दी जा रही थी, लेकिन 2 अप्रैल 2025 को बढ़ाई गई सेवा अवधि को 3 अप्रैल 2025 को अचानक रद्द कर दिया गया।

इस आदेश को चुनौती देने पर जस्टिस बी. डी. गुरु की एकल पीठ ने महाविद्यालय के निर्णय पर रोक लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।

जिन पदों पर निरस्तीकरण हुआ है उनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के अलावा लैब अटेंडेंट : छबिलाल प्रधान, अरुण कुमार, आदित्य सिंह, सुंदर राम, हुकुम, विवेक चौहान, अनमोल, आर्यमान, अंकित राम प्रधान, शिवानी, और लैब टेक्नीशियन : वैशाली, कमला, अजय कुमार, सुशील सिंह, नीलावती शामिल हैं।

हाई कोर्ट (High Court Bilaslpur) के इस फैसले से संविदा कर्मियों को राहत मिली है और प्रशासनिक निर्णयों की वैधता पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

Food Safety Inspection : फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, होटल से 5 सिलेंडर जब्त, दो मिठाई सैंपल फेल, हड़कंप!
Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक
Rahul Gandhi Foreign Trips Row: विदेश दौरों पर भाजपा का हमला, संसद सत्र से दूरी पर उठे सवाल
Raipur ATS Arrest : आइएसआइएस नेटवर्क से जुड़े छत्तीसगढ़ के दोनों किशोर आरोपियों ने 100 से अधिक लोगों को जोड़ा
आधी रात दरवाजा खटखटा कर बाहर बुलाया और सिर फोड़ भाग गए आरोपी, लहुलुहान नेवई का युवक पहुंचा थाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?