CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ipl 2025 KKR : शाहरुख की KKR के लिए परेशानी का सबब बने RRR, इस सीजन अब तक नहीं दिखा स्वैग, देखिए खास विडियो

Ipl 2025 KKR : शाहरुख की KKR के लिए परेशानी का सबब बने RRR, इस सीजन अब तक नहीं दिखा स्वैग, देखिए खास विडियो

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share
Ipl 2025 KKR
Ipl 2025 KKR

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Ipl 2025 KKR) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

Contents
  • कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बैटिंग
  • रिंकू सिंह भी नहीं चल पा रहे, परेशान हैं KKR

गत चैम्पियन KKR ने अब तक आठ में से पांच मुकाबले गंवाए हैं और उसे सिर्फ तीन मैचों में जीत मिली है। केकेआर 6 अंकों के साथ फिलहाल अंकतालिका में सातवें नंबर पर है।

तीन बार की आईपीएल विजेता टीम अब अपने अगले मुकाबले में 26 अप्रैल (शनिवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामने करने जा रही है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाना है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बैटिंग

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे बड़ी कमजोरी उसकी बैटिंग में दिखी है। केकेआर की बल्लेबाजी अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे पर काफी हद तक निर्भर रही है। मौजूदा सीजन में कप्तान रहाणे ने 271 और अंगकृष ने 197 रन बनाए है. इन दोनों को छोड़ दें, तो बाकी बैटर्स के आंकड़े चिंताजनक रहे हैं।

RRR यानी Russell (रसेल), Rinku (रिंकू) और Ramadeep (रमनदीप) का प्रदर्शन तो बेहद दयनीय रहा है।

आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह की तिकड़ी शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। इन तीनों खिलाड़ियों को केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया था, लेकिन ये तीनों इस सीजन में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। रिंकू 13 करोड़, रसेल 12 करोड़ और रमनदीप 4 करोड़ रुपये में रिटेन हुए थे।

रिंकू सिंह भी नहीं चल पा रहे, परेशान हैं KKR

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने मौजूदा सीजन में कुल 8 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 7 पारियों में 33.25 के एवरेज और 146.15 के स्ट्राइक-रेट से 133 रन बनाए हैं। रिंकू ने इस दौरान 12, 17, 32*, 38*, 15*, 2, 17 के स्कोर किए। ये रिंकू सिंह ही थे, जिन्होंने आईपीएल 2023 के दौरान यश दयाल के ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को हारा हुआ मैच जिता दिया था।

रिंकू उस इनिंग्स के बाद स्टार बन गए थे और उन्होंने आगे चलकर टीम इंडिया का भी प्रतिनिधित्व किया, हालांकि मुकाबले बीतने के साथ-साथ उनका फॉर्म गिरता जा रहा है।

"Because he's the Knight #KKR deserves and the one they need right now" – Rinku Singh 😎#GTvKKR #TATAIPL #IPLonJioCinema | @KKRiders pic.twitter.com/b1QrN3fLjX

— JioCinema (@JioCinema) April 9, 2023

उधर दाएं हाथ के बल्लेबाज रमनदीप सिंह ने आईपीएल 2025 में अबतक पांच पारियों में 7.50 के एवरेज और 115.38 की स्ट्राइक-रेट से महज 30 रन बनाए है. इस दौरान उनके स्कोर 6*, 22, 1, 0, 1 रहे. रमनदीप को 1-2 मैचों में बल्लेबाजी के लिए थोड़ा ऊपर भी भेजा गया, लेकिन उन्होंने निराश किया. रमनदीप उपयोगी मीडियम पेसर भी हैं, लेकिन इस सीजन उनको गेंद से हाथ आजमाने का मौका नहीं मिला है.

आंद्र रसेल इस बार केकेआर के लिए बैटिंग में सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए. रसेल से ताबड़तोड़ बैटिंग की उम्मीद रहती है, लेकिन वो रन बनाने के लिए जूझते दिखे हैं. रसेल ने 6 पारियों में 9.16 की बेहद खराब एवरेज से 55 रन बनाए हैं. इस दौरान रसेल के स्कोर 4, 5, 1, 7, 17, 21 रहे. रसेल का आईपीएल 2025 में स्ट्राइक-रेट 119.56 रहा है, जो उनके आईपीएल करियर स्ट्राइक-रेट (173.19) से मेल नहीं खाता है. रसेल ने गेंदबाजी में कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया है और 16.83 की औसत से 6 विकेट चटकाए हैं.

यूडी मिंज के विवादित बयान पर कांग्रेस घिरी, भाजपा ने की माफी की मांग…
बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Mohammed Shami Test Career Update : तिहरे अंकों के विकेट लेने वाला स्टार अब टीम इंडिया से बाहर, अब आगे क्या
Hospital Negligence: तीसरी मंजिल से गिरा मरीज, कचरे के ढेर में मिला शव, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
PM Modi in Raipur : मोदी बोले – नवा रायपुर बनेगा प्रदेश की पहली सोलर सिटी, साईं हॉस्पिटल में बच्चे को लगाया गले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

DA Hike
DA Hike : थलापति विजय ने कर्मचारियों और महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब खातों में आएगी राहत

सीजी भास्कर, 14 मई। तमिलनाडु में गुरुवार को…

Governance Review
Governance Review : मुख्य सचिव ने अधिकारियों से आखिर किन योजनाओं का मांगा हिसाब, मंत्रालय में घंटों चला मंथन

सीजी भास्कर, 14 मई। मुख्य सचिव विकासशील ने…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

मोबाइल गेमिंग के चलते मां की डांट पर 8वीं के छात्र ने लगाई फांसी

27/07/2025
देश-दुनिया

Punjab Political Alliance: अकाली दल की साझेदारी ही BJP को पंजाब में ‘पावर गेम’ में वापसी का रास्ता दिखा सकती है

01/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

छत्तीसगढ़ भाजपा घोषणा पत्र समिति में रिकेश सेन सहित 10 विधायक शामिल, दो पूर्व मंत्री और एक महापौर को भी मिला स्थान

21/01/2025
Madras High Court
घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

पति बोला- ‘पत्नी देखती है अश्लील फिल्म और…’, हाईकोर्ट ने कहा- ये पति के साथ अत्याचार नहीं

20/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?