CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद शुरू हो गया स्कैम! सपा ने कहा- अभी कोई धनराशि अभी न डालें

अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद शुरू हो गया स्कैम! सपा ने कहा- अभी कोई धनराशि अभी न डालें

By Newsdesk Admin
30/06/2025
Share

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार, 29 जून को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता, भूतपूर्व रक्षा मंत्री और यूपी के भूतपूर्व सीएम स्व. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के याद में बन रहे स्मारक में लोगों से अंशदान की अपील की थी.

इस पोस्ट के बाद सपा के नाम पर सोशल मीडिया पर स्कैम शुरू हो गया है. कुछ लोगों ने आधिकारिक खाता संख्या और यूपीआई जारी हुए बिना ही रुपये इकट्ठा करने का दावा दिया. यह जानकारी सपा के एक बयान दी गई.

दरअसल, अखिलेश ने रविवार को लिखा कि  इस वर्ष अपने सभी शुभचिंतकों से मेरी विनम्र अपील है कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर किसी भी प्रकार की पुष्प गुच्छ भेंट, प्रतिमा, तस्वीर, पार्टी के चिह्न साइकिल की प्रतिकृतियों या किसी भी अन्य प्रकार की भेंट की जगह अपना-अपना योगदान माननीय नेता जी के निर्माणाधीन ‘समाजवादी स्मारक’ में अपने ‘आस्था अंशदान’ के रूप में पार्टी कार्यालय में आधिकारिक रूप से जमा कराएं.

सपा ने क्या कहा?

अखिलेश ने लिखा था कि समाजवादी मूल्यों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और आपके इस सहयोग के धन्यवाद स्वरूप हर अंशदाता का नाम ‘समाजवादी स्मारक सहयोग पुस्तिका’ में प्रकाशित किया जाएगा. सभी को मेरा अग्रिम धन्यवाद!

 इसके बाद सोमवार, 30 जून को सपा के अकाउंट से लिखा गया- सोशल मीडिया पर श्रद्धेय नेताजी के स्मारक के नाम पर चंदा इकट्ठा करने हेतु कोई भी अकाउंट नंबर अभी जारी नहीं किया गया है. ऐसी कोई भी आधिकारिक सूचना या निर्देश समाजवादी पार्टी की तरफ से नहीं दिए गए हैं. अतः कोई भी नेता या कार्यकर्ता या समर्थक किसी भी अकाउंट में किसी भी तरह की कोई धनराशि ना डालें.

पेट्रोल डाल पड़ोसियों ने युवक को घेर कर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी हालत में ले गए जिला अस्पताल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
दूल्हा तैयार, बारात निकल ही रही थी कि बच्चे को लेकर थाना पहुंची दिल्ली वाली Girlfriend, शादी टलने से दुल्हन की बिगड़ी तबियत
LPG Shortage India Impact : “गर्मी से पहले महंगाई का झटका, LPG संकट से बढ़ेंगे AC के दाम, जेब पर पड़ेगा असर”
Haridwar Kumbh 2027, Uttarakhand News : हरिद्वार 2027 कुंभ की तैयारी तेज, CM पुष्कर सिंह धामी ने संतों-आचार्यों संग की गंगा तट पर विशेष बैठक
YouTube: यूट्यूब ने डिलीट किए 95 लाख वीडियोज, भारत है पहले नंबर पर, यह है कारण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?