CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अगर पानी का रास्ता रोका तो हम…भारत के फैसले पर पाक PM शहबाज शरीफ की बौखलाहट तो देखिए

अगर पानी का रास्ता रोका तो हम…भारत के फैसले पर पाक PM शहबाज शरीफ की बौखलाहट तो देखिए

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ता दिखा है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई तरह के ऐलान किया है, इसमें से भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को खत्म करने का ऐलान एक बड़ा फैसला है, जिस पर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

Contents
  • सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि-
  • ‘हमारी फौज हर हमले का जवाब देने को तैयार’
  • दरिया पर डाका मंज़ूर नहीं: बिलावल

इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।”

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। किसी को भी इस बारे में कोई गलती नहीं करनी चाहिए। यह देश 240 मिलियन लोगों का है, हम अपने बहादुर सशस्त्र बलों के पीछे हैं। यह संदेश ज़ोरदार और साफ होना चाहिए। पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।

शहबाज शरीफ ने कहा, “शांति हमारी प्राथमिकता है. पाकिस्तान किसी भी तटस्थ और संवाद में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “किसी को भी किसी भी तरह के झूठे आरोप के तहत नहीं रहना चाहिए, क्योंकि देश की रक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए पूरी तरह से सक्षम और तैयार सशस्त्र बल किसी भी दुस्साहस के खिलाफ हैं।

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि-

पाकिस्तान के पानी को कम करने या मोड़ने की किसी भी कोशिश का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। ‘सिंधु दरिया हमारा है…’इससे पहले पाकिस्तान के नेता बिलावल भुट्टो ने कहा कि सिंधु दरिया में या तो अब पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा।

सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा। सखर में सिंधु नदी के किनारे एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा कि “मैं सिंधु दरिया के पास खड़े होकर साफ कहना चाहता हूं  कि सिंधु नदी हमारी थी, है और हमारी ही रहेगी।

या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनना चाहता है।

‘हमारी फौज हर हमले का जवाब देने को तैयार’

बिलावल ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि उनकी (भारत) आबादी ज़्यादा है, वो ये नहीं तय कर सकते कि पानी किसका है। पाकिस्तान की अवाम बहादुर और ग़ैरतमंद है, हम डटकर मुक़ाबला करेंगे, सरहदों पर हमारी फौज हर हमले का जवाब देने को तैयार है।

दरिया पर डाका मंज़ूर नहीं: बिलावल

बयान में सिंधु नदी को पूरे पाकिस्तान की सांझी विरासत बताते हुए बिलावल ने देश की जनता से एकजुटता की अपील की और कहा कि हमारा हर पाकिस्तानी सिंधु का पैग़ाम लेकर दुनिया को बताएगा कि दरिया पर डाका मंज़ूर नहीं। दुश्मन की नजरें हमारे पानी पर हैं, पूरे मुल्क को मिलकर इसका जवाब देना होगा।

पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी पर बोले जामिया जिया-उल-उलूम के वाइस प्रिंसिपल, ‘ये पहली बार हुआ है जब…’
Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस, हालात तनावपूर्ण
Chhattisgarh Weather Update: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की दस्तक, दो दिन बूंदाबांदी के आसार, फिर लौटेगी तेज ठंड
‘मुसलमानों को आंख दिखाने वालों को नहीं बख्शेंगे’, इफ्तार पार्टी में किस पर भड़के अजित पवार..?
Bigg Boss 19: झगड़े के बाद रिश्ते में मिठास, तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के लिए जताए जज्बात

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?