CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कड़ी कार्रवाई हो…पहलगाम हमले पर सौरव गांगुली हुए भावुक, पाकिस्तान को जमकर सुनाया

कड़ी कार्रवाई हो…पहलगाम हमले पर सौरव गांगुली हुए भावुक, पाकिस्तान को जमकर सुनाया

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल (मंगलवार) को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई। इस हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है।

Contents
  • गांगुली ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
  • हमले के बाद सरकार ने लिए बड़े फैसले
  • ऐसा है सौरव गांगुली का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने के लिए लगातार ऑपरेश चला रहे हैं वहीं केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में है और उसने पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) के खिलाफ कुछ बड़े कदम उठाए हैं।

गांगुली ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

क्रिकेट जगत के सितारे भी इस घटना पर दुख और आक्रोश जता रहे हैं और आतंकियों के विरुद्ध कड़ा एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी इस पर रिएक्शन आया है। गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान के साथ 100 प्रतिशत संबंध तोड़ लेने चाहिए। गांगुली का मानना है कि सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि हर साल ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘100 प्रतिशत पाकिस्तान के साथ संबंध तोड़ने चाहिए, सख्त कार्रवाई जरूरी है। यह कोई मजाक नहीं है यार। हर साल ऐसा होता रहता है। आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

‘पहलगाम हमले के बाद से पूरा क्रिकेट जगत मर्माहत है। 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच के दौरान दोनों टीमों ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा था। खिलाड़ी और अंपायर्स सम्मान के तौर पर इस मैच में काली पट्टी बांधकर उतरे थे।

हमले के बाद सरकार ने लिए बड़े फैसले

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने बड़े फैसले लिए थे. सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच स्थित ऑटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने का फैसला किया था। साथ ही सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद भारत का दूतावास को बंद करने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए इंडस वॉटर ट्रीटी (जल संधि) को भी रोक दिया। यही नहीं भारत सरकार अब पाकिस्तानियों को वीजा भी नहीं देगी।

ऐसा है सौरव गांगुली का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले। गांगुली ने टेस्ट मैचों में 42.17 की औसत से 7212 रन बनाए, जिनमें 16 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे। वहीं ओडीआई में गांगुली के नाम पर 41.02 की औसत से 11363 रन दर्ज हैं। ओडीआई में गांगुली ने 22 शतक और 72 अर्धशतक लगाए।

गेंदबाजी की बात करें तो गांगुली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 132 विकेट लिए सौरव गांगुली ने 49 टेस्ट और 147 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की। गांगुली की कप्तानी में ही टीम इंडिया 2003 में वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2002 की चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम संयुक्त विजेता रही थी। गांगुली 2019-22 के दौरान बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे।
लालू बताएं ऐश्वर्या को न्याय कब मिलेगा….? तेज को पार्टी और परिवार से निकालने पर JDU का निशाना
बाईक से दो लोग आए और डिवाइडर पर फेंक गए युवती की लाश, कहा – बोरी में आम के छिलके हैं, देखिए विडियो
रेत-मुरूम लदा ट्रक पकड़ा, छुड़वाने के लिए SDM से भिड़े BJP विधायक
Agriculture Department News: खेती से जुड़े आवेदनों का समय पर निष्पादन हो, अधिकारियों को सख्त निर्देश
Bilaspur Accident Case: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raghu Thakur Statement
Raghu Thakur Statement : PM मोदी और राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- सत्ता से सवाल पूछना लोकतंत्र की पहचान

Raghu Thakur Statement : रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री…

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict
Jhiram Valley Naxal Attack Verdict : 5 सितंबर को आएगा फैसला, 10 आरोपियों पर टिकी नजर

Jhiram Valley Naxal Attack Verdict :हमले के दौरान…

Sarangarh Accident News
Sarangarh Accident News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 15 घायल

Sarangarh Accident News : दसे के बाद सिटी…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : मनेन्द्रगढ़ में पुलिया टूटी; मैनपाट में नदी में बहने से युवक की मौत

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग के मुताबिक…

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?