CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में PM मोदी की सौगात: ‘सौगात-ए-मोदी’ किट में महिलाओं को मिलेंगे कपड़े और ड्राई फ्रूट्स…

रायपुर में PM मोदी की सौगात: ‘सौगात-ए-मोदी’ किट में महिलाओं को मिलेंगे कपड़े और ड्राई फ्रूट्स…

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मार्च |

ईद को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी रायपुर में खास कार्यक्रम करने जा रही है। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं को एक खास किट बांटी जाएगी। ये किट PM मोदी की ओर से मुस्लिम महिलाओं को ईद पर सौगात की तरह दी जाएगी। कार्यक्रम को ‘सौगात-ए-मोदी’ नाम दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी इस खास कार्यक्रम के लिए रायपुर पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने बताया कि महिलाओं को त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सौगात दी जाएगी। प्रधानमंत्री चूंकि देश के मुखिया हैं, तो इस वजह से ये सौगात दी जा रही है। इसमें सेवइयां, ड्राई फ्रूट, आधा किलो शक्कर और सूट का कपड़ा होगा।

रायपुर में भाजपा कार्यालय में “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में “सौगात-ए-मोदी” कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी होंगे।

विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नजमा सिद्दीकी, सह प्रभारी आरिफ खान, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अनेक मोर्चा पदाधिकारियों के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रमजान मुबारक महीने में पूरे देश में “सौग़ात-ए-मोदी” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अहमद ने बताया कि इसी कड़ी में रायपुर में आयोजन हो रहा है।

दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय (एकात्म परिसर) में कार्यक्रम होगा। 4 बजे वक्फ बोर्ड कार्यालय (रायपुर) में सामग्री किट का वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगों के साथ इफ्तार कार्यक्रम बैजनाथ पारा में आयोजित किया गया है।

ईद कब है इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, 10वें शव्वाल की पहली तारीख और रमजान के आखिरी दिन चांद का दीदार करने के बाद ही ईद-उल-फितर मनाया जाता है। अगर सऊदी अरब में 30 को चांद दिख गया है, तो भारत में ईद 31 तारीख को होगी और अगर वहां पर चांद 31 मार्च को दिखाई दिया, तो भारत में 1 अप्रैल को ईद का पर्व मनाया जाएगा।

Raipur International Airport Demand: बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया हवाई कनेक्टिविटी विस्तार का मुद्दा
Chhattisgarh Opium Farming Crackdown: अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिलों में 15 दिन का सर्वे आदेश
Korba Fire News : चिंगारी बनी कहर, मिनटों में आंगन बना आग का मैदान
कोरबा में मिस ब्रांडिंग पर कार्रवाई: मोहनम बिग बाजार पर 3 लाख जुर्माना, दो दुकानदारों पर 10-10 हजार की पेनाल्टी
भारत ने एक साल में निकाला 1 अरब टन के पार ‘काला सोना’, पीएम मोदी बोले- ‘गर्व का क्षण’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hospital Project : वनांचल में अब गांव के पास मिलेगा बड़ा इलाज, धरमजयगढ़ में बनेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल

सीजी भास्कर, 17 मई। रायगढ़ जिले के सुदूर…

FSL Lab : अब हत्या और दुष्कर्म मामलों की जांच में नहीं होगी देरी, रायगढ़ में शुरू हुई बड़ी सुविधा

सीजी भास्कर, 17 मई। सुशासन तिहार के अवसर…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला, सड़क पर बिखरे मलबे के बीच थम गई दो जिंदगियां

सीजी भास्कर, 17 मई। भिलाई की सड़कों पर…

देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना बकावंत ब्लॉक के तारापुर स्थित एक फ्यूल स्टेशन की बताई जा रही है
पेट्रोल डलवाते ही बाइक बनी आग का गोला, पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी

सीजी भास्कर​, 17 मई। बस्तर जिले के जगदलपुर…

CBS Admission
CBS Admission : सीबीएस में प्रवेश के लिए छात्रों को राहत, अब इस तारीख तक भर सकेंगे आवेदन

सीजी भास्कर, 17 मई। रायपुर में उच्च शिक्षा…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

बलौदा बाजार : टोनही के शक में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या, मृतकों में 1 साल का मासूम भी, तीन आरोपी गिरफ्तार

13/09/2024
खेलछत्तीसगढ़देश-दुनियाभिलाई-दुर्ग

24वीं राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिला 24 स्वर्ण पदक जीत कर बना ओवरऑल चैंपियन 🟦 17 स्वर्ण जीत फर्स्ट रनर अप रहा बिलासपुर जिला

18/06/2024
Board Exam Preparation
छत्तीसगढ़

Board Exam Preparation : स्कूल शिक्षा सचिव ने प्राचार्यों की लगाई क्लास, बोर्ड एग्जाम रिज़ल्ट सुधारने दिए कड़े निर्देश

18/11/2025
Balodabazar Pension Camp
छत्तीसगढ़

Balodabazar Pension Camp : 27 जनवरी को लगेगा पेंशन-वेतन निर्धारण निराकरण शिविर, लंबित मामलों को मिलेगी राहत

25/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?