CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Dev Sai Meeting : अब राजस्व न्यायालयों में नहीं चलेगा ढीलापन, सप्ताह में दो दिन संचालन अनिवार्य

Vishnu Dev Sai Meeting : अब राजस्व न्यायालयों में नहीं चलेगा ढीलापन, सप्ताह में दो दिन संचालन अनिवार्य

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share
Vishnu Dev Sai Meeting
Vishnu Dev Sai Meeting

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज निवास कार्यालय में राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा (Vishnu Dev Sai Meeting) करते हुए नागरिकों को समयबद्ध और सहज राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने फौती-नामांतरण की प्रक्रिया में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए कलेक्टरों को समयसीमा का पालन सुनिश्चित कराने और अनदेखी करने वाले पटवारियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (Vishnu Dev Sai Meeting) ने स्पष्ट किया कि राजस्व न्यायालयों का संचालन सप्ताह में न्यूनतम दो दिन अनिवार्य रूप से किया जाए और अधिकतम दो पेशियों में प्रकरणों का निराकरण हो। अनावश्यक रूप से पेशी बढ़ाने से बचने के निर्देश भी दिए गए।

आरबीसी 6-4 के अंतर्गत पीड़ित परिवारों को तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्रवाई में देरी न करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि शासन की छवि मजबूत हो।

ग्रामीण क्षेत्रों में डायवर्सन प्रक्रिया को डिजिटल तकनीक से सरल और त्वरित बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने अविवादित नामांतरण और बंटवारे के मामलों में देरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा के दौरान भूमि और फसल संबंधी सटीक जानकारी जुटाने के लिए राजस्व, कृषि, खाद्य और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व सचिव अविनाश चंपावत (Vishnu Dev Sai Meeting) ने भूमि अभिलेखों के कंप्यूटरीकरण, पंजीयन के डिजिटलीकरण और मॉडर्न रिकॉर्ड रूम की प्रगति की जानकारी दी। साथ ही राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली के डिजिटलीकरण और पटवारियों के नियमित स्थानांतरण की जानकारी भी साझा की। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि जमीन की खरीदी-बिक्री शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप कराई जाए और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा किया जाए।

Chhattisgarhiya Kranti Sena : जामुल में छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति सृजन दिवस की धूम, हजारों की भीड़ के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड
ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया
Shortage of small change in Durg’s markets : फुटकर व्यापारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
नए स्वर्ण मुकुट से हुआ रतनपुर मां महामाया का राजसी श्रृंगार, डेढ़ करोड़ से बना है 1759 ग्राम वजनी नया मुकुट, दोनों नवरात्र की अष्टमी तिथि व दीपावली को होता है माता का “राजसी श्रृंगार”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

iOS 27 अपडेट में बड़े बदलाव, Siri AI से लेकर फोटो एडिटिंग तक मिलेंगे कई नए फीचर्स

एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 27…

US 100 Percent Tariff on India
US 100 Percent Tariff on India : रूस के तेल कारोबार पर अमेरिका का शिकंजा, भारत समेत कई देशों पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव

US 100 Percent Tariff on India : अमेरिकी…

Chhattisgarh Liquor Shops
Chhattisgarh Liquor Shops : शराब पीने वालों को झटका! सरकार ने बदला नियम, इस तारीख से लागू होगा नया फैसला

Chhattisgarh Liquor Shops :विभाग के मुताबिक, प्रीमियम दुकानों…

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?