CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलवामा हमले पर भड़के प्रमोद तिवारी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से पूछे कई सवाल

पुलवामा हमले पर भड़के प्रमोद तिवारी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह से पूछे कई सवाल

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

28 अप्रैल 2025 :

UP Politics News: मोदी कि मन की बात पर दिए बयान पहलगाम के पीड़ितों की न्याय मिलकर रहने की बात पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा कि, मैं कहना चाहता हूं मन की बात में आप श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हो, पर आप कश्मीर क्यों नहीं गए?

आपसे मैं दूसरा सवाल पूछना चाहता हूं कि जिस समय अभी उन चिताओं की राख भी नहीं ठंडी हुई थी जो पहलगाम में मारे गए थे. उस समय आपको शहीदों की उन परिजनों की चिंता नहीं थी और आप जाकर नीतीश कुमार के हाथ में हाथ डालकर बिहार का चुनाव प्रचार कर रहे थे।

हादसे के दौरान QRT कहां थी?- प्रमोद तिवारी

प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि, ‘यही अपने पुलवामा में किया था. आप फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इतनी बड़ी घटना हो गई. सीमाओं से लोग क्रॉस कर गए, हथियार लेकर 26 लोगों को धर्म पूछ कर भून के रख दिया. कहां था आपका इंटेलिजेंस? यह बड़ा फेलियर है आपका। मैं पूछना चाहता हूं उस स्थल पर जहां फेलियर हुआ है.

अपने 370 के बाद जो दावा किया था वह सुरक्षा व्यवस्था कहां थी? जब इतना बड़ा दर्दनाक हादसा होता रहा और इतना बड़ा कांड होकर चला गया तब आपकी क्विक रिस्पांस टीम कहां थी? प्रधानमंत्री मोदी सीधे-सीधे यह आपका फेलियर और आपकी सरकार का फेलियर है. कुछ करिए ना करिए अपने गृह मंत्री को बर्खास्त करिए या उनका इस्तीफा लीजिए.

मोहन भागवत के बयान पर क्या बोले प्रमोद तिवारी?

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि, अहिंसा हमारा स्वभाव है, हमारा मूल्य है, लेकिन कुछ लोग नहीं बदलेंगे, चाहे कुछ भी कर लो पर कहा कि संघ प्रमुख जो बात कह रहे हैं यह मीडिया में क्यों कर रहे हैं? क्यों नहीं बीजेपी के प्रधानमंत्री से यह बात कहते हैं। विचारधारा का फर्क है. गांधी और गोडसे के विचारधारा का फर्क है।

देश पर हमला हो तो उसका भरपूर जवाब देना चाहिए। क्यों नहीं दे पाए प्रधानमंत्री मोदी। इंटेलिजेंस फेलियर इतना बड़ा हुआ तो किसको सजा देनी चाहिए. आप उनसे पूछे कि बेगुनाह लोग जब मारे गए तो फिर QRT टीम कहां थी. सिक्योरिटी फोर्स कहां थी. गुंडों को तो सबक सिखा देंगे पर देश के दुश्मनों को सबक कब सिखाएंगे.

गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए

योगी के बयान कि, ‘यह नया भारत किसी को छेड़ता नहीं लेकिन अगर कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेगा भी नहीं’ पर कहा कि, ‘मैं बिल्कुल साफ कर देना चाहता हूं नया भारत सशक्त भारत है। इंटेलिजेंस उसका मजबूत है. यह सरकार तो कहती थी कि नोटबंदी हो गई, अब आतंकवाद खत्म हो जाएगा. 370 के बाद वहां फूल बरसाने वाले थे, पर अब जो गोलियां बरसी है. इसकी जिम्मेदारी किसको देंगे.

आपके गृह मंत्री अमित शाह का फेलियर है. क्या आप उनसे आग्रह करेंगे कि नैतिकता के आधार पर गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप एक बार प्रधानमंत्री से कहेंगे कि वह पूछे गृह मंत्री से कि वह पूछे जहां पर इतने लोग इकट्ठा थे वहां सुरक्षा और सीआरपीएफ क्यों नहीं थी. वहां बेगुनाह मारे जाते रहे और आतंकी निकल गए.

हेमंत बिस्वा के पोस्ट पर कहा कि, हेमंत बिस्वा नए-नए भाजपा में आए हैं. अपनी कुर्सी मजबूत करने के लिए ऐसी ऊल जुलूल बातें करते हैं. मैं उनसे कहूंगा नेहरू तक न पहुंचे. नेहरू महान थे, आप इतने दिन कांग्रेस में थे. मैंने आपको बोलते हुए सुना है तब यह सवाल आपने क्यों नहीं पूछा. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि तीन बार प्रधानमंत्री अटल जी रहे तब यह समझौता क्यों नहीं तोड़ा गया. 11 साल से आपके मोदी जी मौजूद हैं. तब उन्होंने संधि को क्यों नहीं समाप्त किया.

लोकल से ग्लोबल: वाराणसी के लंगड़ा आम की विदेशों में धूम, बढ़ रही डिमांड…
Akhilesh Yadav Statement : “100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए”, अखिलेश यादव का तंज, गोरखपुर की घटनाओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Ancient Earth Discovery : पृथ्वी की गहराई से निकला 2.5 अरब साल पुराना रहस्य, दो बार ‘पिघलकर’ बनीं प्राचीन ग्रेनाइट चट्टानें
सावधान! ये रसीदें आपको कर सकती हैं बीमार: थर्मल पेपर के BPA केमिकल से सेहत को खतरा
Youth Stunt Controversy : भूपेश बघेल के स्वागत में युवाओं का सड़क पर स्टंट, 8 गाड़ियां जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh CHO Protest : 5 नवंबर को 3,500 से अधिक स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव, इंसेंटिव भुगतान सहित 5 मांगें
Chhattisgarh CHO Protest : 5 नवंबर को 3,500 से अधिक स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव, इंसेंटिव भुगतान सहित 5 मांगें

प्रदेश के 3,500 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी…

Rajyotsav Award List 2026 : छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, जानिए किसे कौन-सा पुरस्कार मिला
Rajyotsav Award List 2026 : छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य सम्मान, जानिए किसे कौन-सा पुरस्कार मिला

 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 (Rajyotsav Award List 2026) के…

Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़
Chhattisgarh Development Journey : 26 साल में बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर, बजट 7,294 करोड़ से बढ़कर 1.72 लाख करोड़

1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर…

Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
Nava Raipur Air Show : नवा रायपुर के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 8 हजार फीट से उतरे कमांडो; 5 हेलिकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsav Air Show) के अवसर…

Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार
Gevra Pendra Road Rail Corridor : 157 किमी के नए रेल रूट का काम अंतिम चरण में, कोयला ढुलाई को मिलेगी रफ्तार

गेवरा से पेंड्रारोड तक बन रहा ईस्ट-वेस्ट रेल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?