CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीएम ने कहा- “संदिग्धों को तुरंत हिरासत में लें” चार धाम यात्रा पर Alert..

सीएम ने कहा- “संदिग्धों को तुरंत हिरासत में लें” चार धाम यात्रा पर Alert..

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 अप्रैल। Char Dham Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संदर्भ में आम जनता को भी जागरूक किया जाए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दी जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सक्रिय पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजा जाए। इसके लिए हर जिले में सत्यापन अभियान को और तेज करने के भी निर्देश दिए गए।

सीएम धामी ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नंबर जल्द जारी किया जाए, ताकि आम लोग बिना किसी भय के सुरक्षा एजेंसियों के साथ जानकारी साझा कर सकें। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा जैसे बड़े आयोजनों के दौरान छोटी से छोटी लापरवाही भी गंभीर परिणाम दे सकती है, इसलिए सुरक्षा में कोई चूक न हो।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन और MDDA के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में चल रहे किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी मकान मालिक ने अपने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।

CM ने यह भी कहा कि गलत दस्तावेजों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे व्यक्तियों का तेजी से चिह्नीकरण किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Action 108 Contractors : टेंडर में फर्जी जानकारी देने वाले 108 ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई
दुर्ग में 2 एसआई, 5 ASI समेत 35 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर, SSP आदेश जारी
Missing Businessman : चार दिन से लापता गुपचुप कारोबारी का अब तक नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस की बढ़ी चिंता
केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोले:देश नक्सलवाद मुक्त होगा, वो क्षण आजादी के बाद महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा
मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला: CBI की FIR में 35 नाम, स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर समेत 7 राज्यों के डॉक्टर-अधिकारी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?