CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Himachal Pradesh: टनल के अंदर 300 सैलानी… बाहर दोनों ओर भूस्खलन, मंडी में कई जगह आफत की बारिश

Himachal Pradesh: टनल के अंदर 300 सैलानी… बाहर दोनों ओर भूस्खलन, मंडी में कई जगह आफत की बारिश

By Newsdesk Admin
01/07/2025
Share

Mandi Landslide: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तेज बारिश और भूस्खलन के कारण मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर टनल नंबर 11 और 13 के बीच करीब 250 से 300 पर्यटक फंस गए हैं. ये सभी लोग रात से टनल के अंदर हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं क्योंकि टनल के दोनों ओर पहाड़ से मिट्टी और पत्थर गिर रहे हैं.

प्रशासन ने इनसे संपर्क किया है और टनल के अंदर खाना-पानी पहुंचा दिया गया है. सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन बारिश लगातार जारी है. जिससे राहत कार्य में परेशानी आ रही है. प्रशासन का कहना है कि जब तक बारिश नहीं रुकती और पहाड़ से पत्थर गिरना बंद नहीं होता, तब तक टूरिस्टों को बाहर निकालना खतरे से खाली नहीं है.टनल के दोनों सिरों पर रास्ते पूरी तरह बंद हैं. पैदल जाकर खाना-पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन गाड़ियां नहीं जा सकतीं. प्रशासन और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं. मशीनें भी लगाई गई हैं, लेकिन तब तक काम शुरू नहीं हो सकता जब तक मौसम साफ न हो.

मंडी में बादल फटा, 3 की मौत, कई लोग लापता

मंडी जिले के अलग-अलग इलाकों में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. करसोग में एक की मौत हुई है और चार लोग लापता हैं. बाड़ा क्षेत्र में दो लोगों की जान गई है. गोहर इलाके से नौ लोग अब भी लापता हैं. प्रशासन लगातार राहत और बचाव का काम कर रहा है, लेकिन खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश से काम में रुकावट आ रही है.

ब्यास नदी उफान पर, लोगों को किया गया रेस्क्यू

हमीरपुर में भी ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे किनारे फंसे लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं मंडी में भी ब्यास नदी किनारे के कई घर खतरे में हैं. प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए हैं ताकि कोई हादसा न हो.प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है. प्रशासन ने सभी लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और पहाड़ी इलाकों में जाने से बचने की अपील की है. मंडी-मनाली हाईवे को साफ करने का काम मौसम साफ होते ही शुरू किया जाएगा. 

राज्यसभा में अब NDA को पूर्ण बहुमत, अभी हुए चुनाव में 12 में से 11 सीटों पर भाजपा और सहयोगी दलों का कब्जा, अब इतनी हुई सदस्य संख्या
Breaking news : योग गुरु बाबा रामदेव की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट से रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामला गरमाया
Air Travel : हवाई सफर में सिकुड़ती जा रही यात्रियों की जगह, 40 साल में छोटी हुईं सीटें
Braj Parikrama : 90 साल की सास को सिर पर बैठाकर बहू करा रही 84 कोस परिक्रमा, हर कोई कर रहा सलाम
CRPF जवान ने की खुदकुशी, फांसी पर लटकी मिली लाश, 22 दिन में आधा दर्जन जवान कर चुके Suicide
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kurud Crime
Kurud Crime : स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुरूद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

धमतरी जिले के कुरूद में स्कूल बस चालक…

RCC Drain Kurud News
RCC Drain Kurud News : कुरूद नगर को मिली बड़ी सौगात, आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपए मंजूर

धमतरी जिले के कुरूद नगर की जल निकासी…

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले
Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, TI-SI समेत कई पुलिसकर्मियों के तबादले

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : सूरजपुर जिले में…

Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ
Vaishali Nagar Vidhayak : विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील, जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ

भिलाई नगर, 30 जुलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश…

Udanti Bridge Collapse : बारिश के कहर में बहा निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग प्रभावित
Udanti Bridge Collapse : बारिश के कहर में बहा निर्माणाधीन पुल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग प्रभावित

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?