CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा : 25 अप्रैल से 1 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा : 25 अप्रैल से 1 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन

By @Admin
21/04/2023
Share

भिलाई । जीवन आनंद फाउण्डेशन एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय 25 अप्रैल से 1 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन जयंती स्टेडियम सिविक सेंटर में किया जा रहा है। जहां अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक परमपूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) अपने श्रीमुख से एकांतेश्वर महादेव की कथा का वाचन करेंगे। आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन समिति के मनीष पांडे, विनोद सिंह ने बताया कि आयोजन में रोजाना लाखों की संख्या में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण सहित पार्किंग, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं के लिए हजारों स्वयंसेवक अपनी निरंतर सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि भिलाई का सौभाग्य है कि परमपूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से हमें एकांतेश्वर महादेव जी की कथा का श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भिलाई के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। इसका शुभारंभ 23 अप्रैल को संध्या 5 बजे, गणेश मंदिर सेक्टर 5 से आयोजित होने वाली कलश यात्रा से किया जाएगा जिसमें 5000 से ऊपर की संख्या में मातृशक्ति सम्मिलित होंगी।

आयोजन समिति ने इस कलश यात्रा में सुपर महिलाएं सम्मिलित होने वाली मातृशक्तियों से यात्रा में उपयुक्त होने वाली कलश एवं पूजन सामग्री के साथ पीली अथवा लाल साड़ी धारण करने अनुरोध किया है। इस वृहद आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने कि क्योंकि यह आयोजन मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में होने जा रहा है इसलिए इसमें सभी समाजों की सहभागिता अवश्य रहेगी। हमारे सिख समाज, सोनी समाज,जायसवाल , अग्रवाल समाज सहित अन्य समजों ने आयोजन में श्रद्धालुओं को प्याउ के माध्यम से पेयजल की सेवा देने का निर्णय लिया है। साथ ही 2 हजार से अधिक स्वयंसेवकों पूरे समय श्रद्धालुओं एवं अन्य व्यवस्थाओं में निरंतर अपनी सेवाएं देंगे। दूर से लोगों को कथा सुनने देखने के लिए जगह-जगह व्यवस्था किया गया है इसके अलावा 50 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिनका कंट्रोल रूम पुलिस कंट्रोल रूम में होगा साथ ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं तथा पार्किंग स्थल से बुजुर्गों को लाने के लिए ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई है ताकि वे समय पर पहुंचकर पूरे आनंद से कथा का श्रवण कर सकें।

पार्किंग के लिए निश्चित किये गये स्थान

आयोजन समिति ने बताया कि इस वृहद आयोजन के लिए क्षेत्र के 7 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। बुजुर्ग लोगों को लाने ले जाने के लिए भी ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है l सेक्टर-6 ए मार्केट लाल मैदान, सेक्टर -6 कोतवाली थाना मैदान सेक्टर -7 हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान, सेक्टर 2 मिलाई विद्यालय मैदान, सिविक सेंटर हेलीपैड मैदान एवं दिव्यांग क्रिकेट मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संवाद किया जा रहा है और आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।

सफाई का रखा जाएगा विशेष ध्यान

आयोजन समिति ने बताया कि इस वृहद आयोजन के साथ ही यहां पर सफाई व्यवस्था सुदृढ रखने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हमारे स्वयंसेवक साथियों के साथ ही समाजिक संगठनों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मिनी भारत के स्वरूप भिलाई में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर अपना सहयोग दे रहे हैं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए 100 बायो टायलेट की भी व्यवस्था रखी गई है।

मेडिकल सुविधाएं भी रहेंगी उपलब्ध

आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथास्थल पर मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। जिसमें जिला अस्पताल, श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज,स्पर्श हास्पिटल , हाइटेक हॉस्पिटल ,आदि संस्थानों पर अपनी सेवाएं दी जा रही हैं। आयोजित किस पत्रकार वार्ता के दौरान बुधन ठाकुर, लल्लन मिश्रा, श्रीनू सहित आयोजन समिति के लोग मौजूद थे समिति के लोग मौजूद थे l

BSP : नेवई में 9.50 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त , चार इट भट्टे पर कार्यवाही, जे सी बी द्वारा कई अवैध निर्माण ध्वस्त किया
लूट लिया बैंक, 17 किलो सोना लेकर फरार…वेब सीरिज Money Heist देख दो भाइयों ने बनाया था प्लान
Manohar Lal Khattar Chhattisgarh Visit: रायपुर में एक दिन, बैठकों से लेकर बजट संवाद तक तय कार्यक्रम
🛑 कोल घोटाले में सौम्या चौरसिया, रानू साहू सहित अन्य आरोपी 12 जुलाई तक भेजे गए जेल
6 महीने पहले टूटी सगाई,ऑफिस में घुसकर लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला, पुलिस ने बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Election
Bhilai Election : भिलाई निकाय चुनाव- भाजपा ने कसी कमर, सभी 70 वार्डों में बूथ मजबूत करने की बनी रणनीति

नगर निगम चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी…

Mahadev Satta
Mahadev Satta : महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ का रिश्तेदार प्रखर चंद्राकर गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर…

BHIM MyUPI AI Assistant
BHIM MyUPI AI Assistant : BHIM MyUPI में आया AI फीचर, पेमेंट से लेकर फ्रॉड तक ऐसे मिलेगी तुरंत मदद

BHIM MyUPI AI Assistant :कंपनी के अनुसार, AI…

EPFO New Salary Limit
EPFO New Salary Limit : ईपीएफओ की नई वेतन सीमा से कर्मचारियों की जेब पर क्या होगा असर? जानिए पूरा हिसाब

EPFO New Salary Limit : उदाहरण के तौर…

जयशंकर ने ग्लोबल साउथ की बढ़ी भागीदारी पर दिया जोर, ऊर्जा सुरक्षा से AI तक उठाए अहम मुद्दे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ग्लोबल साउथ देशों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?