CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा बयान, ‘जल्द ही मुजफ्फरपुर में तिरंगा लहराएंगे’

निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा बयान, ‘जल्द ही मुजफ्फरपुर में तिरंगा लहराएंगे’

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

झारखंड , 29 अप्रैल 2025 :

Nishikant Dubey On Congress: झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगातार बयान दे रहे हैं. सोमवार को भी उन्होंने कहा था कि वहां की लड़कियां बड़ी संख्या में भारतीयों से शादी कर इंडिया में गैर-कानूनी तरीके से रहती हैं. इस आतंकवाद से कैसे निपटा जाए? जबकि मंगलवार को उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है.

निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दो पोस्ट किए हैं. इसके जरिए उन्होंने कांग्रेस के विवादित पोस्टर पर निशाना साधते हुए पूछा, “सिर तन से जुदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कंग्रेस वर्षों से करवाना चाहती है. अब कांग्रेस पार्टी यह बताए कि आतंकी संगठन ‘गजवा अल हिंद’ के साथ आपका क्या संबंध है? दोनों के ट्वीट क्या एक ही आदमी कर रहा है?”

बता दें कि कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री की किसी पुरानी तस्वीर को उनके नाम के बिना दिखाया गया है, जिसमें केवल परिधान दिखाई दे रहे हैं और शरीर दिखाई नहीं दे रहा है. कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर जारी इस पोस्ट में ऊपर ‘गायब’ लिखा है. इसपर राजनीति शुरू हो गई है.

जल्द ही मुजफ्फराबाद में तिरंगा लहराएंगे- निशिकांत दुबे

बीजेपी एमपी निशिकांत दुबे ने एक अन्य एक्स पोस्ट में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किए बगैर कहा, “पाकिस्तान 1955 से हमारे कश्मीर के कुछ हिस्से पर अपना अवैध कब्जा मानता है. बस, अब हमलोग जल्द ही मुजफ्फराबाद में तिरंगा लहराएंगे.”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बीते बुधवार को हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में भारत ने सिंधु जल समझौते को रोकने का फैसला किया था. केंद्र सरकार के इस फैसले पर निशिकांत दुबे ने पंडित नेहरू द्वारा किए गए इस समझौते की तुलना सांप को पानी पिलाने से की थी.

निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, “सांप को पानी पिलाने वाले समझौते के नायक नेहरू जी, जिन्होंने 1960 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के चक्कर में सिंधु, रावी, व्यास, चिनाब, सतलुज का हमारा पानी पिलाकर हिंदुस्तानी का खून बहाया, लेकिन आज पीएम मोदी ने दाना पानी बंद कर दिया है. बिना पानी के पाकिस्तानी मरेंगे, यह है 56 इंच का सीना. हुक्का, पानी, दाना पानी बंद, हम सनातनी बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. तड़पा-तड़पा के मारेंगे.”

मुंबई में सफर करने वालों के लिए Good न्यूज़….शुरू हुई AC लोकल सेवा
CG Police Officer Road Accident: राजस्थान में सड़क हादसे में CG के SI की मौत, रोटी बचाने की कोशिश बनी जानलेवा
Iran Israel Conflict 2026 : ईरान ने दी 8 रणनीतिक पुलों को उड़ाने की धमकी; इजराइल-अमेरिका के हमले का बदला लेने की तैयारी
Sachin Pilot News : ‘कुछ तो गड़बड़ है’, SIR को लेकर सचिन पायलट का EC पर हमला
BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा
Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा

जशपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त

सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ…

llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद

सेंटर में अवैध सोनोग्राफी (Illegal Sonography) संचालन किए…

Cyber Awareness
Cyber Awareness :  वनांचल गांव जमुनाही पहुंची मुंगेली पुलिस, ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं

मुंगेली पुलिस की विशेष पहल से अचानकमर टाइगर…

Illegal Liquor Case
Illegal Liquor Case :  निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल

अवैध शराब परिवहन के मामले में दुर्ग पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?