CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025 : दिवाली जल्दी आ गई…, वैभव ने मैच बाद पिता को लगाया वीडियो कॉल, देखें क्या कहा

IPL 2025 : दिवाली जल्दी आ गई…, वैभव ने मैच बाद पिता को लगाया वीडियो कॉल, देखें क्या कहा

By Newsdesk Admin
29/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 अप्रैल। राजस्थान रॉयल्स में शामिल 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को 101 रनों की रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली।

Contents
  • दिवाली जल्दी आ गई
  • वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद पिता को लगाया वीडियो कॉल

इसके बाद वैभव के माता-पिता ने एक वीडियो शेयर कर ख़ुशी जाहिर की और अपने बेटे की सफलता के पीछे राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट को भी क्रेडिट दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है।

वैभव के पिता ने कहा, “वैभव ने 35 गेंदों में शतक मारकर अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाया। उनकी इस उपलब्धि के लिए हम बहुत खुश है। पूरे परिवार के साथ इलाका, जिला, बिहार और पूरा देश खुश है।”

दिवाली जल्दी आ गई

वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने मीडिया से कहा कि “दिवाली 6 महीने जल्दी आ गई। हमारे पूरे घर में त्यौहार जैसा माहौल बन गया है।”

आपको बता दें कि उनकी पिता संजीव भी क्रिकेट के दिवाने हैं। उन्होंने पत्नी (वैभव सूर्यवंशी की मां) के साथ एक वीडियो शेयर किया। PTI ने इस वीडियो को शेयर किया।

इसमें संजीव ने कहा, “वैभव की इस उपलब्धि के लिए हम राजस्थान रॉयल्स के पूरे मैनेजमेंट को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं। उनको 3-4 महीने से अपने साथ रखकर वह वैभव के खेल को सुधार रहे थे, वैभव भी काफी मेहनत कर रहा था और इसी का ये परिणाम है कि वह इतना अच्छा खेला है।”

उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ सपोर्ट स्टाफ और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी को उन्होंने धन्यवाद दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद पिता को लगाया वीडियो कॉल

ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने पिता को वीडियो कॉल लगाया, जिसका वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का ये आईपीएल में तीसरा मैच था। उन्होंने डेब्यू मैच में 34 रन बनाए थे, दूसरे मैच में वह 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। तीसरे मैच में उन्होंने 101 रनों की पारी खेली। वैभव को राजस्थान ने ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में ख़रीदा था।

भिलाई में DJ के शोर से परेशान बुजुर्ग ने लगा ली फांसी, Suicidal नोट में लिखा जिम्मेदार का नाम, कल रात 2 बजे तक होता रहा विवाद, पुरानी भिलाई पुलिस ने शुरू की जांच
Paddy Seizure Action : महाराष्ट्र से चिल्हाटी लाया जा रहा 10 लाख रुपये का धान पकड़ाया, 2 वाहन भी जब्त
Jabalpur Road Renaming: औपनिवेशिक पहचान से दूरी, जबलपुर में बदले गए 15 से ज्यादा सड़कों और चौराहों के नाम
औरंगजेब की कब्र का मुद्दा थमा नहीं, हुमायूं के मकबरे पहुंचे VHP के नेता… केंद्र को सौपेंगे रिपोर्ट
भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, कारोबार को पूरी तरह से किया बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?