CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pahalgam Attack: पाकिस्तान वापसी के दौरान रो पड़ी ये महिला, 2 महीने पहले CRPF जवान से हुआ था ऑनलाइन निकाह

Pahalgam Attack: पाकिस्तान वापसी के दौरान रो पड़ी ये महिला, 2 महीने पहले CRPF जवान से हुआ था ऑनलाइन निकाह

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

30 अप्रैल 2025 :

Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है. इसी फैसले के चलते कई पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस मिल गया है. ऐसे ही एक मामले में पाकिस्तान की रहने वाली मीनल खान की कहानी सामने आई है, जो हाल ही में जम्मू के घरोटा निवासी CRPF जवान मुनीर खान से ऑनलाइन निकाह कर भारत आई थीं.

मीनल खान का कहना है कि उन्हें यह वीजा 9 साल के लंबे इंतजार के बाद मिला था. उन्होंने एलटीवी (लॉन्ग टर्म वीजा) के लिए भी जरूरी प्रक्रिया पूरी की थी, लेकिन सरकार के अचानक लिए गए फैसले से उनका भविष्य अधर में लटक गया है.

पाक महिला ने बयां किया दर्द

भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान लौटने के दौरान वाघा बॉर्डर पर मीनल खान भावुक हो गईं. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “हमारा तो कोई कसूर नहीं है ना. हमारा शॉर्ट टर्म वीजा 9 साल बाद लगा है, LTV के लिए भी जैसा बताया गया था, हमने सभी नियमों का पालन किया. अब एकदम से सब कुछ कैंसिल कर दिया गया और कहा गया कि वापस जाना होगा. हमें अपने परिवार के साथ रहने दिया जाना चाहिए.”

मीनल ने पहलगाम हमले की भी कड़ी निंदा की और कहा, “हम निर्दोषों की इस बर्बर हत्या की निंदा करते हैं. दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. लेकिन, उसके कारण दूसरे परिवारों को तकलीफ नहीं होनी चाहिए.”

सुरक्षा पर उठे सवाल

हालांकि, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर सुरक्षा में चूक की आशंका भी जताई जा रही है. लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कैसे एक पाकिस्तानी महिला ने भारतीय अर्धसैनिक बल के जवान से ऑनलाइन निकाह किया और भारत में रह रही थी. कुछ यूजर्स ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से मामले की जांच की मांग की है.

मुनीर खान, जो कि जम्मू के घरोटा क्षेत्र के निवासी हैं, CRPF में कार्यरत हैं. ऐसे में उनकी एक पाक नागरिक से शादी को लेकर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से भी सवाल उठ रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि ऐसे मामलों में गहन जांच और सतर्कता जरूरी है, खासकर तब जब देश में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही हो.

बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि विशेष श्रेणियों को छोड़कर पाकिस्तानी नागरिकों के सभी वीजा 27 अप्रैल से रद्द माने जाएंगे और उन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा. यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया गया जिसमें 26 निर्दोषों की जान गई.

Supreme Court Biometric Attendance Verdict : बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली अवैध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘यह हितधारकों के लाभ के लिए है
AI Smart Glasses Police : गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा का हाईटेक कवच, AI चश्मों से होगी संदिग्धों की पहचान
Fuel Supply Status Bilaspur: कलेक्टर का दावा—नहीं है ईंधन संकट, घबराहट से बढ़ी डिमांड
3 मकान, 2 फ्लैट, सोने-चांदी के गहने…ट्राइबल विभाग का डिप्टी कमिश्नर कैसे बन गया अरबपति?
बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियो पर दर्ज़ हुई FIR , अपहरण सहित कई बड़े आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?