CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dushmantha Chameera : चमीरा बने सुपरमैन…! हवा में उछल कर लपका अनुकूल का कैच, स्टार्क को हैट्रिक विकेट लेने में की मदद, देखिए विडियो

Dushmantha Chameera : चमीरा बने सुपरमैन…! हवा में उछल कर लपका अनुकूल का कैच, स्टार्क को हैट्रिक विकेट लेने में की मदद, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share
Dushmantha Chameera
Dushmantha Chameera

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल। आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया।

इस मैच की पहली पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने एक अद्भुत कैच लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी इस कमाल की फील्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल, ये घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के आखिरी ओवर की है। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के लिए दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे। वहीं, केकेआर की ओर से अनुकूल रॉय स्ट्राइक पर ते। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर अनुकूल ने स्क्वायर लेग के ऊपर से फ्लिक किया।

लेकिन इस दौरान फील्डिंग कर रहे दिल्ली कैपिटल्स के दुष्मंथा चमीरा (Dushmantha Chameera) ने तेजी से दौड़ लगाई और हवा में उछल कर अपने दोनों हाथों से गेंद को लपक लिया। उनके इस शानदार कैच को देख स्टेडियम में मौजूद हर कोई दंग रह गए थे।

बता दें, दिल्ली कैपिटल्स और मिचेल स्टार्क के लिए ये कैच काफी महत्वपूर्ण था। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टार्क ने इसके पिछले ही गेंद पर रोवमन पॉवेल को पवेलियन भेजा था।

इस कैच के बदौलत उन्होंने अपने इस स्पेल में लगातार दो विकेट जोड़ लिए। वहीं, अगली गेंद पर आंद्रे रसल को आउट करने के बाद उन्होंने शानदार विकेटों का हैट्रिक पूरा किया।

मैच की बात करें तो, दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेटों के नुकसान पर 204 रन बनाए थे। टीम को इस लक्ष्य तक पहुंचाने में अंग्कृष रघुवंशी और रिंकु सिंह की क्रमशः 44 और 36 रनों पारी की अहम भूमिका रही थी।

Is that Superman? 🦸‍♂️ No, it’s #DushmanthaChameera!

Is this the best catch of the tournament so far? 🤯

Watch the LIVE action ➡ https://t.co/GeTHelSNLF#IPLonJioStar 👉 #DCvKKR | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar pic.twitter.com/2gl98tQN35

— Star Sports (@StarSportsIndia) April 29, 2025

Shah Comment Controversy : पूर्व न्यायाधीशों ने उपराष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार रेड्डी पर अमित शाह की टिप्पणी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Ram Mandir VIP Pass System : तीन पूर्व ट्रस्टियों की आईडी निष्क्रिय
बांग्लादेशी दंपति ने खुद को बताया बंगाली, बनवाए फर्जी कागज: 16 साल तक किसी को भनक नहीं लगी..
Longest Car Video’ : 100 फीट लंबी कार का वीडियो वायरल, छत पर हैलीपैड और जकूजी वाला अनोखा मॉडल देखकर लोग दंग
भाई बना जल्लाद! विधवा बहन के सामने प्रेमी की बेरहमी से हत्या, दिल दहला देने वाली वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Resignation
BJP Resignation: डोंगरगढ़ भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी छोड़ा साथ

डोंगरगढ़ में BJP Resignation का सिलसिला थमता नजर…

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

Theft CCTV
Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में Theft CCTV का…

Road Connectivity
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में Road Connectivity की…

Digital Network
Digital Network : छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में Digital Network को मजबूत बनाने की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?