CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आवभगत नहीं पड़ी लाठियां : गायब दूल्हे का बदला, छोटे भाई की बारात को चुकानी पड़ी कीमत

आवभगत नहीं पड़ी लाठियां : गायब दूल्हे का बदला, छोटे भाई की बारात को चुकानी पड़ी कीमत

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मई। शादी से महज चार घंटे पहले दूल्हा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। मंडप सज चुका था, दुल्हन भी तैयार थी। घटना की जानकारी जब लड़की पक्ष को मिली तो उन्होंने लड़के के पिता को छोटे बेटे को दूल्हा बनाकर लाने को कहा। लड़के वाले मान गए लेकिन वो नहीं जानते थे कि उनके साथ क्या होने वाला है।

Contents
  • बारातियों को बंधक बनाकर लूटा
  • पुलिस कर रही कार्रवाई
यह घटना उत्तर प्रदेश के संभल में एक शादी समारोह की है जब विवाह मंडप जंग का मैदान बन गया। बारातियों ने वहां एंट्री मारी तो बरसने लगी लाठियां।

जैसे ही बारात लेकर छोटा बेटा दुल्हन के घर पहुंचा, उसकी और बारातियों की वहां घरातियों ने पिटाई कर डाली। उन्होंने घंटों तक दूल्हा समेत बारातियों को बंधक बनाए रखा। फिर सारा सामान लूटा।

उसके बाद बारातियों से कहा- जाओ अब बिना दुल्हन के। बाराती फिर खाली हाथ ही वापस लौट गए।‌ लड़के पक्ष के लोगों ने एटा जनपद के जलेसर थाने में घटना की तहरीर दी। वहीं, जुनावई थाने में भी बड़े बेटे के गायब होने की तहरीर भी दी।

पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। साथ ही लड़के पक्ष की तहरीर पर लड़की पक्ष पर जलेसर थाने में भी मुकदमा दर्ज होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले नीरज कुमार एवं विष्णु आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। दोनों युवकों की शादी एटा जनपद के मोजजिन्नपुर के रहने वाले कांशीराम की बेटी अनीता और कविता सगी बहनों के साथ बीते दिन 30 अप्रैल को को होनी थी।

बारात बुधवार को तीन बजे करीब हरगोविंदपुर गांव से प्रस्थान करनी थी। 30 अप्रैल को तय शादी के लिए पूरी तैयारियां हो चुकी थीं।

बारातियों को बंधक बनाकर लूटा

दूल्हा नीरज कुमार घर से सेविंग कराने के लिए निकला था लेकिन दोबारा नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर थाना जुनावई में गुमशुदगी की तहरीर दी। इधर, लड़की पक्ष बारात का इंतजार करता रहा।

जब उन्हें दूल्हा नीरज के लापता होने की सूचना मिली तो मामला तनावपूर्ण हो गया तो लड़की पक्ष ने विष्णु की बारात लेकर आने को कहा। जिस पर गुरुवार तड़के विष्णु की बारात लेकर गांव पहुंचे तो लड़की पक्ष ने उन्हें बंधक बनाकर बारातियों से लाखों रुपये का सामान छीन लिया और मारपीट कर बिना शादी किए बारात दुल्हन दिए वापस लौटा दिया।

पुलिस कर रही कार्रवाई

इस घटना को लेकर लड़के पक्ष ने जलेसर थाना में तहरीर देकर बंधक बनाकर मारपीट करने और सामान छीनने का आरोप लगाया है। वहीं, जुनावई थाना पुलिस ने नीरज कुमार की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।

बैज का आरोप: वक्फ की जमीनें उद्योगपतियों को देने की तैयारी, संशोधन से भटकाया जा रहा ध्यान
CG Board Exam 2026 :  10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, दसवीं की परीक्षा 21, बारहवीं की 20 फरवरी से
भिलाई में गुंडागर्दी: परिवार चौक पर राहगीर को घेरकर मांगा शराब का पैसा, मना करने पर पीटा; फरार चल रहे दोनों आरोपी भी गिरफ्तार
Bilaspur Bribery Case: रिश्वत लेते रंगे हाथ फूड इंस्पेक्टर, पोस्टिंग के फैसले पर भी उठे सवाल
PM Awas Yojana Extension Chhattisgarh: राज्य के शहरी परिवारों को मिल सकती है बड़ी राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG News
CG News : उफनते नाले में बही कार, अरपा नदी में मिला युवक का शव, बारिश के बीच बढ़े हादसे

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा…

Malaria Outbreak
Malaria Outbreak : कांकेर में मलेरिया का कहर, सरकारी छात्रावास के 2 मासूमों की मौत, 11 बच्चे संक्रमित मिले

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप…

Chhattisgarh IFS Transfer
Chhattisgarh IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, संजीता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक…

Bilaspur Bar Association Election
Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष

बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजों का इंतजार…

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी का आरोप, 10 राज्यों के निवेशकों ने डोंगरगढ़ थाने का किया घेराव

फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘लॉन्ग एशिया’ के जरिए देशभर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?