CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhan Ki Nilami : धान नीलामी में फिर फेल हुई छत्तीसगढ़ सरकार, अब ओपन मार्केट में बिक्री की जरूरत

Dhan Ki Nilami : धान नीलामी में फिर फेल हुई छत्तीसगढ़ सरकार, अब ओपन मार्केट में बिक्री की जरूरत

By Newsdesk Admin
02/05/2025
Share
Dhan Ki Nilami
Dhan Ki Nilami

सीजी भास्कर, 02 मई : छत्तीसगढ़ सरकार की धान नीलामी (Dhan Ki Nilami) योजना एक बार फिर विफल हो गई है। इससे पहले पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने भी धान की नीलामी कराने की कोशिश की थी, लेकिन उचित मूल्य न मिलने के कारण योजना सफल नहीं हो सकी थी। नीलामी में रूचि की कमी के चलते गोदामों में रखा धान खराब होने की कगार पर पहुंच गया था। बताया जाता है कि यह खराब धान सरगुजा के जंगलों में हाथियों को खिलाने के लिए फेंका गया था, लेकिन हाथियों ने भी इसे खाने से इनकार कर दिया था।

इसी खराब स्टॉक को अब “धान 23-24” के नाम से पहचाना जा रहा है, जिसकी मिलिंग वर्तमान में हो रही है। इस धान से तैयार चावल को पहले FCI (भारतीय खाद्य निगम) ने लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब नान (नागरिक आपूर्ति निगम) द्वारा इसे लिया जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को अब 2024-25 के धान (Dhan Ki Nilami) की मिलिंग कर उसे खुले बाजार (ओपन मार्केट) में बेचना चाहिए। छत्तीसगढ़ के चावल की मांग देशभर के महानगरों में बढ़ रही है, यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इसकी पूछ है। ऐसे में ओपन मार्केट बिक्री से सरकार को बेहतर मूल्य मिल सकता है और घाटा भी कम हो सकता है।

हालांकि, इस वर्ष कस्टम मिलिंग दरों को लेकर राइस मिलर्स की एक माह लंबी हड़ताल भी एक बड़ी बाधा रही, जिससे मिलिंग प्रक्रिया प्रभावित हुई। सरकार यदि समय पर मिलिंग सुनिश्चित कर पाए, तो न सिर्फ बिजली खपत बढ़ेगी, जिससे बिजली कंपनियों को लाभ होगा, बल्कि जीएसटी समेत अन्य टैक्स के रूप में भी सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। समय रहते यदि सरकार रणनीति बदले तो न सिर्फ आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है, बल्कि राज्य के चावल उद्योग को भी नई गति मिल सकती है।

Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े
Bus Fare Chhattisgarh : बस किराया बढ़ाने पर जल्द फैसला, महिलाओं की सुरक्षा के लिए होगी आनलाइन ट्रैकिंग
STP Project in Chhattisgarh : विधानसभा में STP पर घमासान, भ्रामक जानकारी देने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग
PM Modi Medical Colleges Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगा मेडिकल एजुकेशन का नया हब, पीएम मोदी ने रखी चार कॉलेजों की आधारशिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?