CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liquor Overrating Action Chhattisgarh : 4 सस्पेंड, 8 को नोटिस, वायरल हुई संघ की चैट

Liquor Overrating Action Chhattisgarh : 4 सस्पेंड, 8 को नोटिस, वायरल हुई संघ की चैट

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में ओवररेट शराब बेचने के मामले में आबकारी कमिश्नर पी.एस. एल्मा ने 4 अधिकारियों को सस्पेंड और 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अब यह कार्रवाई विभाग के अंदर ही विवाद का कारण बन गया है। (Liquor Overrating Action Chhattisgarh)

Contents
  • 60 रुपए तक महंगी बेच रहे थे शराब : Liquor Overrating Action Chhattisgarh
  • कहीं चिल्हर का बहाना, कहीं स्कैनर खराब
  • चैट में लिखा- आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा : Liquor Overrating Action Chhattisgarh
  • जीएसटी भवन में जुटने की अपील

इस एक्शन के बाद आबकारी अधिकारी-कर्मचारी संघ के व्हाट्सऐप ग्रुप की चैट वायरल हुई है, जिसमें लिखा है कि, यही समय संगठन की ताकत दिखाने का है। चैट में कार्रवाई का विरोध करते हुए आयुक्त को ज्ञापन देने, 7 दिनों के अंदर सस्पेंड अधिकारियों की बहाली और मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की बात कही गई है।

60 रुपए तक महंगी बेच रहे थे शराब : Liquor Overrating Action Chhattisgarh

रायपुर से लेकर धमतरी तक सेल्समैन ग्राहकों से मनमानी कीमत वसूल रहे थे। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते ने नकली ग्राहक बनकर अलग-अलग जिलों की दुकानों पर दबिश दी, जहां शासन की तरफ से निर्धारित दर से 10 रुपए से लेकर सीधे 60 रुपए तक ज्यादा वसूली का खुलासा हुआ, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

कहीं चिल्हर का बहाना, कहीं स्कैनर खराब

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों पर ओवर रेटिंग सिर्फ एक शिकायत नहीं थी। अक्सर ‘चिल्हर नहीं है’ या ‘बोतल ठंडी है’ जैसे बहानों से प्रति 10 से 50 रुपए ज्यादा वसूले जाते हैं।

ऑनलाइन पैसे न लेने पड़ें इसके लिए बोर्ड तक लगा देते हैं कि यूपीआई मशीन बंद है। धमतरी में 1440 की बोतल सीधे 1500 रुपए में बेची जा रही थी। यह अवैध वसूली सीधे सेल्समैन से लेकर ऊपरी स्तर तक ‘हिस्सेदारी’ के शक के घेरे में है।

चैट में लिखा- आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा : Liquor Overrating Action Chhattisgarh

वायरल चैट में एक सदस्य ने लिखा कि, यही सही समय है, अपने संगठन की ताकत दिखाने का। वहीं दूसरे मैसेज में कहा गया है कि यदि अधिकारियों को केवल निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है तो फिर दुकानों में हो रही हर गड़बड़ी के लिए उन्हें जिम्मेदार क्यों ठहराया जा रहा है।

चैट में संघ ने रायपुर स्थित जीएसटी भवन पहुंचकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने की बात लिखी गई है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने को कहा गया है।

जीएसटी भवन में जुटने की अपील

वायरल चैट के अनुसार, संघ के पदाधिकारियों ने आज दोपहर 12 से 1 बजे के बीच रायपुर स्थित जीएसटी भवन में आयुक्त को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। मैसेज में मुख्यालय के आसपास पदस्थ अधिकारियों से बड़ी संख्या में पहुंचने और जिला कार्यालयों को इसकी जानकारी देने की अपील की गई है।

Korba Gang Rape Case : कोरबा में प्रेमी ने ही रची दरिंदगी की साजिश, 112 सेवा से जुड़ा शख्स भी फंसा
CCTV Footage Crime : शराब के नशे में टूटा भरोसा, बार में बोतल से हमला, 23 दिन बाद युवती ने तोड़ा दम
Bhilai Pharmacy Student Murder: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नंबर ब्लॉक करने पर फार्मेसी छात्रा पर 10 बार किया चाकू से वार, देखिए Video
GPM Weather News : GPM में आसमानी आफत! बिजली गिरने से बैगा दंपती की मौत
सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gen Z Movements
Gen Z Movements : Gen Z आंदोलनों पर अमित शाह बोले- हर राय की आजादी, आपातकाल का रास्ता नहीं

अमित शाह ने Gen Z और छात्र आंदोलनों…

Salman Khan Matrubhoomi
Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट

सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर…

IPS Officer Son Assault
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे…

Jaunpur Drug Supply : रायपुर के नशीली दवाओं के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर से 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने…

Raipur Police Action
Raipur Police Action : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 146 पर कार्रवाई, 14 जेल भेजे गए

आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?