CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RCB vs CSK : काम नहीं आई जडेजा-आयुष की तूफानी पारी, आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 2 रन से जीता मैच

RCB vs CSK : काम नहीं आई जडेजा-आयुष की तूफानी पारी, आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 2 रन से जीता मैच

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share
RCB vs CSK
RCB vs CSK

सीजी भास्कर, 03 मई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB vs CSK) ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 2 रनों से शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही आरसीबी अब अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई है. 

इस मैच में टॉस जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स (RCB vs CSK) ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रनों का लक्ष्य रखा था. विराट कोहली और शेफर्ड ने तूफानी फिफ्टी जड़ी थी. शेफर्ड ने महज 14 गेंद में फिफ्टी जड़ी थी. इसके जवाब में उतरी सीएसके 20 ओवर में 211 रन ही बना सकी.

ऐसी रही चेन्नई की पारी (RCB vs CSK)

214 रनों के जवाब में उतरी सीएसके (RCB vs CSK) की शुरुआत अच्छी रही. आयुष म्हात्रे और रसीद ने अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन 5वें ओवर में 51 के स्कोर पर सीएसके को पहला झटका लगा जब रसीद 14 रन बनाकर आउट हो गए. छठे ओवर में ही सैम करन भी 5 रन बनाकर चलते बने. लेकिन इसके बाद आयुष म्हात्रे ने मोर्चा संभाला और 25 गेंद में फिफ्टी जड़ दी. वहीं, रविंद्र जडेजा ने भी उनका साथ दिया.

दोनों के बीच शतकीय साझेदारी भी हुई. जडेजा ने भी 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. इसके बाद दोनों ओर से आतिशी बल्लेबाजी हुई. दोनों के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 17वें ओवर में आयुष म्हात्रे की विकेट गिर गया. आयुष ने 94 रनों की पारी खेली. आयुष ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए.

इसके बाद अगली ही गेंद पर ब्रेविस आउट हो गए. धोनी बल्लेबाजी के लिए आए.लेकिन आखिरी ओवर में धोनी भी 12 रन बनाकर आउट हो गए. आखिरी ओवर में सीएसके को 15 रन चाहिए थे. लेकिन धोनी आउट हो गए. धोनी के आउट होने के बाद सीएसके को 3 गेंद में 13 रन चाहिए थे.

शिवम दुबे ने एक नो बॉल पर छक्का भी लगाया. लेकिन आखिरी गेंद पर सीएसके को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. लेकिन सीएसके बना नहीं सकी. इस तरह से आरसीबी ने 2 रन से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ ही आरसीबी अब अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. जडेजा हालांकि नाबाद रहे. जडेजा ने 45 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली.

आरसीबी ने की धमाकेदार शुरूआत (RCB vs CSK)

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत शानदार रही. विराट कोहली और बेथेल दोनों ने ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. हर गेंदबाज को कोहली और बेथेल ने निशाने पर लिया. 10वें ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा जब बेथेल तूफानी फिफ्टी जड़ने के बाद आउट हुए.

बेथेल के बल्ले से 33 गेंद में 55 रन निकले. लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 28 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. लेकिन 12वें ओवर में सैम करन ने उनका विकेट झटका. कोहली ने 33 गेंद में 62 रनों की पारी खेली. इसके बाद 16वें ओवर में देवदत्त पड्डिकल भी आउट हुए. उन्होंने 17 रन बनाए.

इसके बाद 18वें ओवर में रजत पाटीदार भी आउट हो गए. रजत के बल्ले से केवल 11 रन निकले. इसके बाद शेफर्ड ने खलील के 19वें ओवर में 33 रन जड़ दिए. शेफर्ड ने 14 गेंद में 53 रनों की तूफानी पारी खेली.  इसके दम पर आरसीबी ने चेन्नई को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया. 

My turn now, says Mhatre to Shepherd 😎👌

The 17-year-old with a couple of 𝗛𝗨𝗚𝗘 maximums 👊#CSK need 94 from 55 deliveries.

Updates ▶ https://t.co/I4Eij3Zfwf#TATAIPL | #RCBvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/9vBHUEco8y

— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2025
US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर
India vs South Africa ODI: रायपुर में टीमों की एंट्री से पहले ही क्रिकेट फीवर चरम पर, प्रैक्टिस सेशन आज, सुरक्षा और टिकट दोनों पर हाई अलर्ट
IPL LSG Rishabh Pant Danger  :  27 करोड़ का खिलाड़ी लखनऊ पर पड़ा भारी, कप्तानी छीनने के बाद अब टीम से ही लात मारने की तैयारी
कड़ी कार्रवाई हो…पहलगाम हमले पर सौरव गांगुली हुए भावुक, पाकिस्तान को जमकर सुनाया
India-Sri Lanka Test Series  :  BCCI ने साई सुदर्शन की जगह इस खिलाड़ी को किया शामिल, जानें भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Action : अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग का एक्शन, गोदाम सील

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : खरीफ सीजन में…

Ashram Hostel Students : अब ऑनलाइन मिलेगी विद्यार्थियों की पूरी जानकारी, हर महीने उपस्थिति भी होगी सार्वजनिक

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : छत्तीसगढ़ में आश्रम-छात्रावासों…

Temple Theft
Temple Theft : रात 2 बजे काली मंदिर में घुसे दो चोर, दानपेटी तोड़ी और जेवर समेटे, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

नगर के काली बड़ी स्थित काली मंदिर में…

Rajiv Gandhi
Rajiv Gandhi : राजीव गांधी की जयंती पर पेंड्रा में कांग्रेसजनों ने किया याद, पुष्पांजलि देकर योगदान को नमन

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी…

Chhattisgarh News : दिल्ली की CWC बैठक में छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर मंथन, E20 से बेरोजगारी तक केंद्र पर निशाना

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : कांग्रेस कार्यसमिति की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?