CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डिंडौरी: प्रेमी आसिफ के साथ मिलकर बड़ी बहू ने की चोरी, 17 लाख के जेवर बरामद..

डिंडौरी: प्रेमी आसिफ के साथ मिलकर बड़ी बहू ने की चोरी, 17 लाख के जेवर बरामद..

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मई |

Contents
  • जेवर और नगदी जबलपुर व विक्रमपुर में छुपाई
  • आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
  • ये लोग रहे शामिल

कोतवाली पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय के नर्मदा पुल पार साकेत नगर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने 17 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर सहित चोरी किए गए एक लाख रुपए नगद बरामद कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। घर की बड़ी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया।

शनिवार को एसपी वाहनी सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को रामगोपाल तिवारी पिता स्‍व. मोहनलाल तिवारी उम्र 70 वर्ष निवासी साकेत नगर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पांच व छह अप्रैल की रात उनके साकेत नगर स्थित सूने मकान में घुसकर अज्ञात व्‍यक्‍ति ने सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख रूपये नगद चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जेवर और नगदी जबलपुर व विक्रमपुर में छुपाई

  • कोतवाली प्रभारी ने टीम गठित कर मामले की बारीकी से जांच की। इस दौरान घटना स्‍थल के निरीक्षण और तकनीकी डाटा के आधार पर घटना में शिकायतकर्ता के घर के ही किसी व्‍यक्ति के शामिल होने के सबूत मिले। पुलिस ने घर परिवार के लोगों से बारिकी से पूछताछ की।
  • पूछताछ में शिकायतकर्ता की बड़ी बहू प्रिया तिवारी ने प्रेमी आसिफ खान निवासी विक्रमपुर के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार सामने आया। चोरी के जेवरात बेचने की नीयत सहित नगदी 1 लाख रुपए जबलपुर व विक्रमपुर ले जाकर छुपा दिए थे।
  • आरोपियों की निशानदेही पर जबलपुर व विक्रमपुर से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी एक लाख रूपये बरामद किया गया।

आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

  • पुलिस द्वारा कुल 130.9 ग्राम सोने के जेवरात और 3.682 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए। जेवरात की कुल कीमत 16 लाख 26 हजार 240 रुपए और नगदी 1 लाख रुपए को मिलकर कुल मशरूका 17 लाख 26 हजार 240 रुपए का बरामद किया गया है।
  • दोनों आरोपी आसिफ खान निवासी विक्रमपुर और प्रिया तिवारी निवासी साकेत नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

ये लोग रहे शामिल

कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी दुर्गाप्रसाद नगपुरे, एसआई संजय धुर्वे, एएसआई प्रवीण खम्‍परिया, विपिन जोशी, मुकेश बैरागी, प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान सायबर सेल, देवेन्‍द्र पटले, महिला आरक्षक बबीता तेकाम, सत्‍येन्‍द्र डेहरिया, विशाल पटेल, श्‍याम तिवारी, नीलेश साहू, भगवती रावत, जगदीश प्रसाद सायबर सेल व चालक आरक्षक मनोज कुंजाम शामिल रहे।

Ladakh Marathon : 58 और 70 की उम्र में भी जोश कायम, कोंडागांव के दो बुजुर्ग धावक लद्दाख मैराथन में लगाएंगे दौड़
MGNREGA Poultry Shed : मनरेगा से निर्मित पक्का मुर्गी शेड ने बढ़ाई हितग्राही की आय, आजीविका हुई सुदृढ़
Child Death Electric Shock : करंट से मासूम की मौत, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने किया रतजगा
बिरनपुर क्यों नहीं गए थे भूपेश बघेल….❓करते हैं दबाव की राजनीति, कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति है छत्तीसगढ़ बंद – डिप्टी सीएम विजय शर्मा, दुर्ग जेल पहुंचे गृह मंत्री ने और क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर
Deepak Baij attacks the government : बोले- ढाई साल में ही क्रूर और अत्याचारी बन गई सत्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?