CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत ने हमला किया या पानी रोका तो परमाणु जवाब देंगे’ – पाकिस्तानी राजदूत की धमकी

भारत ने हमला किया या पानी रोका तो परमाणु जवाब देंगे’ – पाकिस्तानी राजदूत की धमकी

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है. रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने गीदड़भभकी दी कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है या उसकी सिंधु नदी का पानी रोकता है तो पाकिस्तान न सिर्फ परंपरागत बल्कि परमाणु हथियार से भी जवाब देगा.

रूसी टेलीविज़न चैनल RT से बात करते हुए पाकिस्तानी राजदूत ने कहा कि हमारे पास भारत की सैन्य कार्रवाई की योजना के पुख्ता सुराग हैं. खालिद जमाली ने दावा किया कि कुछ लीक हुए दस्तावेज़ों में पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों पर हमले की योजना बनाई गई है. इससे हमें लगता है कि हमला करीब है और कभी भी हो सकता है.सिंधु जल संधि रोकने पर बिलबिलाया पाकिस्तानRT के मुताबिक जमील ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी हमले का पूरी ताकत से जवाब देगा, जिसमें पारंपरिक और परमाणु हथियार दोनों शामिल हैं.

भारत द्वारा सिंधु जल संधि रोकने के फैसले पर जमाली ने कहा कि अगर भारत निचले हिस्से के पानी को रोकता है, मोड़ता है तो इसे पाकिस्तान के खिलाफ एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध की कार्यवाही) माना जाएगा. और इसका जवाब पूरे बल से दिया जाएगा.‘तनाव को कम करना बेहद जरूरी’जमाली ने ये भी कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, इसलिए तनाव को कम करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कश्मीर हमले की तटस्थ और विश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय जांच की फिर से मांग की और इसमें चीन और रूस की भागीदारी की उम्मीद जताई.

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाए कड़े कदमजमील का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक और सैन्य तनाव बढ़ गया है. वहीं, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं. वहीं पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने की खुली छूट दे दी है. इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने आतंकियों के मददगारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि हम आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

CG High Court Decision Bhojraj Nag : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सांसद भोजराज नाग की कुर्सी बरकरार
बिजली विभाग में 2,573 पदों की भर्ती के लिए 20 मार्च से होगी ऑनलाइन परीक्षा, सवा लाख आवेदन प्राप्त हुए..
फर्ज़ी पहचान बनाकर रिश्ते का झांसा, दो आधार कार्ड देख लड़की रह गई हैरान..
छेड़खानी से परेशान लॉ स्टूडेंट से फिरौती, कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार..
Air Force Crash : लैंडिंग के वक्त अचानक क्या हुआ, वायुसेना के मालवाहक विमान को लेकर बढ़ी चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?