CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खौफ में पाकिस्तान! आनन-फानन में बुलाया गया संसद का आपात सत्र, राष्ट्रपति जरदारी ने आधी रात को जारी किया नोटिस

खौफ में पाकिस्तान! आनन-फानन में बुलाया गया संसद का आपात सत्र, राष्ट्रपति जरदारी ने आधी रात को जारी किया नोटिस

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मई जम्मू-कश्मीर स्थित पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है. इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार आधी रात को बड़ा फैसला लेते हुए सोमवार शाम 5 बजे संसद (नेशनल असेंबली) का आपात सत्र बुलाया है.पाकिस्तान की सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने संसद भवन, इस्लामाबाद में सोमवार, 5 मई, 2025 को शाम 5 बजे राष्ट्रीय असेंबली की बैठक आहूत की है.’

क्या होगा विशेष सत्र में?रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सत्र में मुख्य रूप से पाकिस्तान और भारत के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को निलंबित करने के भारत के हालिया फैसले पर विशेष जोर दिया जाएगा. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार भारत की कार्रवाई के जवाब में नेशनल असेंबली की कार्यवाही के दौरान एक “कड़ी निंदा” प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर रही है.

पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनावयह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत की ओर से आतंकियों को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान पर फिर से कड़े आरोप लगाए जा रहे हैं और जवाबी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 25 पर्यटकों समेत 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

इस हमले को अंजाम देने वाले दोआतंकी पाकिस्तान से आए थे. भारत सरकार ने इस हमले को “सीधा युद्ध जैसा कृत्य” बताया है और इसे बर्दाश्त न करने की चेतावनी भी दी है.इसके बाद से पाकिस्तान बुरी तरह घबराया हुआ है और वहां लगातार बैठकों का दौर जारी है. पाकिस्तानी संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना इस ओर इशारा करता है कि इस बार पाकिस्तान पहले से कहीं ज्यादा खौफ में है.

Dry Cough Remedy : सर्दियों में बढ़ी सूखी खांसी: नमक–शहद का आसान घरेलू नुस्खा तुरंत देगा राहत
IPL में पंजाब और बैंगलोर के खिलाड़ियों पर लग रहा दांव, पहुंच गई पुलिस
Narendra Modi : बंगाल फतह का ब्लूप्रिंट, बिहार से शुरू हुई रणनीति ने दिलाई BJP को बड़ी बढ़त
Margashirsha Purnima 2025 : साल 2025 की आखिरी पूर्णिमा 4 दिसंबर को, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बस इसी मुहूर्त में करें स्नान–दान
दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दिन में 1300 फ्लाइट लेट, एक चूक पड़ गई भारी, CM उमर अब्दुल्ला भी हुए थे शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?