CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sand Contractor Threatened : गृह मंत्री का पीए बनकर रेत ठेकेदार को धमकाया, युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sand Contractor Threatened : गृह मंत्री का पीए बनकर रेत ठेकेदार को धमकाया, युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share
Sand Contractor Threatened
Sand Contractor Threatened

सीजी भास्कर, 04 मई : गृह मंत्री विजय शर्मा के नाम का दुरुपयोग कर एक रेत खदान ठेकेदार को धमकाने (Sand Contractor Threatened) वाले युवक को बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने खुद को मंत्री का निजी सहायक बताकर ठेकेदार को अवैध रेत खनन के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी थी।

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को सुबह 11:38 बजे दतरेंगी रेत खदान के ठेकेदार इंद्रजीत मिरी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से काल आया। कालर ने खुद को नमन कुमार गृह मंत्री का पीए बताते हुए रायपुर स्थित एचएम हाउस से काल करने की बात कही। कालर ने ठेकेदार पर रात में अवैध रेत खनन और हाईवे से रेत की अवैध ढुलाई का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की धमकी (Sand Contractor Threatened) दी।

ठेकेदार इंद्रजीत मिरी ने इस धमकी (Sand Contractor Threatened) को गंभीरता से लेते हुए तत्काल गिधपुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका घाट केवल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही संचालित होता है और किसी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं होती। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलौदाबाजार पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने त्वरित जांच के निर्देश दिए।

जांच के दौरान काल डिटेल्स खंगालने पर आरोपित की पहचान बेमेतरा जिले के नवरंगपुर निवासी 20 वर्षीय अमन कुमार कोसले के रूप में हुई। पुलिस ने उसे शनिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने मंत्री के पीए का झूठा परिचय देकर धमकी देने की बात कबूल की। गिधपुरी थाना प्रभारी गोपाल धुर्वे ने बताया कि आरोपित के खिलाफ धारा 319 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपित किसी बड़े गिरोह या साजिश का हिस्सा है।

Hospital Theft Sakti : सक्ती अस्पताल में चोरी का मामला उजागर, भागने की फिराक में था आरोपी
RERA Property Crackdown: सोशल मीडिया पर मकान-प्लॉट बेचने वालों पर रेरा की नजर, 3 साल की जेल तक का खतरा
Bhilai News : कार में घूम कर दुर्ग-भिलाई में बेची जा रही थी हेरोइन, नंदिनी रोड पर पुलिस ने रोकी कार, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चाकू और चिट्टा हुआ जब्त
Jagdalpur Central Jail Escape : हाई सिक्योरिटी के बावजूद दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी, सुरक्षा पर उठे सवाल
Bilaspur murder case : अवैध संबंध के शक में पति और बेटे ने घर बुलाकर केबल तार से घोंटा गला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?