CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराब की बोतल पत्थर पर तोड़ कर दिया युवक पर हमला, भिलाई के रिसाली में मर्डर, एक गिरफ्तार

शराब की बोतल पत्थर पर तोड़ कर दिया युवक पर हमला, भिलाई के रिसाली में मर्डर, एक गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
05/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 मई। तालाब के किनारे बैठ कर नशा करने से मना कर रहे युवक की हत्या कर दी गई है। मामला भिलाई के रिसाली क्षेत्र का है। जहां बाजार पारा तालाब के पास कुछ नशेड़ियों ने युवक पर शराब की बोतल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आज दोपहर को घटी इस वारदात में नेवई पुलिस डोमेंद्र नामक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि हिंद नगर रिसाली तालाब से मोहन उर्फ मेहतरू ताम्रकार (45 वर्ष) का घर लगा हुआ है। तालाब के पास हर दिन नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन नशे की हालत में गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। इससे मोहन और उसका परिवार काफी परेशान था।

नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि आज दोपहर कुछ नशेड़ी युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। यह देख मोहन ने युवकों को वहां से जाने के लिए कहा। जिस पर उन लोगों ने मोहन से गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे मोहन गुस्से में आ गया और डोमेंद्र को थप्पड़ मार दिया।

डोमेंद्र और उसका दोस्त उससे झगड़ा करने लगे। उन लोगों ने शराब की बोतल को पत्थर पर पटक कर तोड़ा और मोहन पर कई बार हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे लहुलुहान हालत में छोड़ आरोपी भाग निकले।

आस पास मौजूद कुछ लोगों ने मोहन ताम्रकार को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी डोमेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Education Review Meeting : गुजरात मॉडल देखकर लौटे स्कूल शिक्षा मंत्री, कल करेंगे विभागीय कामकाज की समीक्षा
Raigarh Dam Gate Collapse : बिजली गिरने से मजदूर की मौत, जलाशय का गेट टूटाछत्तीसगढ़ में मौसम का कहर, आज भी अलर्ट जारी
भिलाई में ट्रक रोक, ड्राइवर के गले पर चाकू रख मोबाईल-कैश और चाबी लूट भाग निकले दो युवक, रात 10 बजे बीच चौराहे पर वारदात
ओवैसी को सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया गया तो रात में ही घुमा दिया फोन, PM मोदी से भी अपील
ISRO Forest Survey Report : टाइगर रिजर्व में काट दिए 1 लाख पेड़, इसरो और ड्रोन के खुलासे से हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Business Bill 2026 : कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Chhattisgarh Business Bill 2026

Chhattisgarh Academic Session 2027-28 : बदलेगा स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर,1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

Chhattisgarh Academic Session 2027-28

Baikunthpur IC Mart Student Suicide : प्रताड़ना से 17 वर्षीय छात्रा ने दी जान, पुलिस ने मार्ट किया सील

Baikunthpur IC Mart Student Suicide

Kawardha BJP Office Inauguration : चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान, डॉ. रमन सिंह बोले- पद नहीं, संगठन को दें प्राथमिकता

Kawardha BJP Office Inauguration

Vaibhav Suryavanshi : ब्रिस्टल में युवा बल्लेबाज पर टिकी निगाहें, क्या इस बार बल्ले से निकलेगी यादगार पारी

सीजी भास्कर, 09 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?