CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गला काटने’ का इशारा करते हुए पाकिस्तानी अधिकारी का वीडियो, पाक उच्चायुक्त बोले- ये छोटी बात, ज्यादा फोकस नहीं…

गला काटने’ का इशारा करते हुए पाकिस्तानी अधिकारी का वीडियो, पाक उच्चायुक्त बोले- ये छोटी बात, ज्यादा फोकस नहीं…

By Newsdesk Admin
05/05/2025
Share

सीजी भास्कर 5 मई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 बेगुनाहों की जिस तरह निर्मम हत्या की गई, उससे हर भारतीय बेहद गुस्से में है. दूसरे मुल्कों में बसे भारतीयों में भी हमले को लेकर काफी आक्रोश है. ब्रिटेन में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर इंडियंस ने प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया. प्रदर्शन की कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आईं, जिनमें पाकिस्तानी उच्चायोग का स्टाफ भी हाथों में पोस्टर लिए नजर आया और इसी दौरान एक पाकिस्तानी अधिकारी भारतीयों की तरफ गला काटने का इशारा करते हुए नजर आए.

यह शख्स पाकिस्तानी उच्चायोग के स्टाफ से ही थे, उनके इस एक्शन को पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने छोटी बात करार दिया है और कहा कि ये ध्यान देने वाली बात नहीं है.बीबीसी उर्दू से बात करते हुए लंदन में पाक के उच्चायुक्त मोहम्मद फैसल ने भारतीयों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से भी अपनी बात रखी जा सकती है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन से कोई दिक्कत नहीं. मोहम्मद फैसल के इस बयान पर उनसे पूछा गया कि अगर वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बात कर रहे हैं तो क्या उनके उच्चायोग के अधिकारी को ये शोभा देता है कि वह भारतीयों की तरफ गला काटने का इशारा कर रहे हैं.

मोहम्मद फैसल ने कहा, ‘मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि हम बहुत बड़े मुद्दे पर बात कर रहे हैं कि दो बड़ी न्यूक्लियर पावर्स के बीच जंग हो सकती है. आपका फोकस छोटी-छोटी चीजों पर ज्यादा है.’ उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अगर हम इस तरह से देखें कि दो फौजें अलर्ट पर हैं.मोहम्मद फैसल ने कहा कि वह नहीं जानते किए वास्तव में क्या हुआ, लेकिन उन्होंने इसके बारे में सुना. उनका कहना है कि दोनों कम्युनिटीज मौजूद थी, सेंटीमेंट्स हाई थे.

उन्होंने कहा कि जाहिर है कि बरतानी हुकूमत ने भी उसको देखा होगा, अगर कोई बात होगी तो वो हमें बता देंगे.मोहम्मद फैसल ने भारतीयों के प्रदर्शन पर कहा कि जुमे को उच्चायोग पर काफी सारे लोग इकट्ठा थे, उन्होंने काफी सख्त जुबान इस्तेमाल की, एक्शंस भी हुए. पाकिस्तानी भी इकट्ठा थे. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के जो लोग थे उनका पुलिस वालों से क्लैश हुआ, 2-3 लोग अरेस्ट भी हुए. उसके बाद लगा था कि खामोशी हो जाएगा, लेकिन रविवार को एक साहब ने हमारे ऑफिस पर पत्थर फेंके और भगवा रंग फेंका.

पीसफुल प्रोटेस्ट है तो शांतिपूर्वक होना चाहिए. किसी उच्चायोग पर हमला तो अमन की बात नहीं है.22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद लंदन में पाक उच्चायोग के बाहर भारतीयों ने प्रदर्शन किया और 26 बेगुनाहों की निर्मम हत्या पर नाराजगी जाहिर की. इस दौरान पाक हाई कमीशन का स्टाफ भी बाहर आ गया और हाथों में पोस्टर लिए नजर आया. तभी एक अधिकारी ने भारतीयों की तरफ ये इशारा किया और ऐसा करते हुए वह कैमरे में कैद हो गए.

9 माह की गर्भवती को पति ने दिया गहरे कुएं में धक्का, 28 घंटे बाद बची जान
बादल फटने से जम्मू-कश्मीर में हालात खराब, मदद को आगे आई भारतीय सेना, किया ये काम
Agniveer Recruitment Rally: धमतरी में युवाओं का जोश चरम पर, सांसद रूप कुमारी चौधरी ने बढ़ाया आत्मविश्वास
‘BJP संस्कारी पार्टी है, मर्यादा मत तोड़ो दीदी’, CM ममता बनर्जी को शाहनवाज हुसैन की चेतावनी
भिलाई में वकील के दफ्तर से बेटे की शादी का सामान चोरी, एसी-सिलेंडर-कपड़े तक उठा ले गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Custody Assault Allegation
Police Custody Assault Allegation : पुलिस हिरासत के बाद युवक अस्पताल में भर्ती, परिजनों ने मारपीट का लगाया आरोप

Police Custody Assault Allegation : मामले को लेकर…

Bangladesh Hindu Family Death
Bangladesh Hindu Family Death : हिंदू परिवार के 4 सदस्यों की मौत: रंगपुर के बंद घर में मिले शव

Bangladesh Hindu Family Death  :फिलहाल मौत की वजह…

Jantar Mantar CJP Protest
CJP Protest Ultimatum : CJP का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा प्रदर्शन

CJP Protest Ultimatum  : CJP ने साफ कहा…

₹400 Crore Printing Tender
₹400 Crore Printing Tender : सरकारी मुद्रण कार्य में 400 करोड़ का खेल? टेंडर प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

₹400 Crore Printing Tender :अब यह मामला सरकारी मुद्रण…

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?