CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमानतुल्लाह की अग्रिम जमानत को पुलिस की चुनौती, HC ने AAP विधायक से मांगा जवाब

अमानतुल्लाह की अग्रिम जमानत को पुलिस की चुनौती, HC ने AAP विधायक से मांगा जवाब

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 मई। राजनीति के चहरे और विवादों के पर्याय बन चुके आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला दिल्ली में नारेबाजी या सियासी बयानबाजी का नहीं, बल्कि सीधा-सीधा कानून से टकराव का है।

Contents
  • कब शुरू हुआ विवाद?
  • अमानतुल्लाह खान को लेकर दिल्ली सरकार की दलील
  • क्या कहता है कानून ?
  • आखिरकार क्या होगा ?

दिल्ली हाई कोर्ट ने खान की अग्रिम जमानत को चुनौती देने वाली दिल्ली पुलिस की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए विधायक से जवाब तलब किया है।

हाई कोर्ट में दिल्ली सरकार के माध्यम से दिल्ली पुलिस ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि अमानतुल्लाह खान ने पुलिस की कार्रवाई में हस्तक्षेप किया और एक वांटेड अपराधी की गिरफ्तारी में बाधा डाली।

कब शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद फरवरी में तब शुरू हुआ जब पुलिस शहवेज़ खान, जो पहले ही अग्रिम जमानत पर था, को गिरफ्तार करने पहुंची।

इसी दौरान अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और गिरफ्तारी की कोशिश को विफल कर दिया।

इस पर दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया। हालांकि राउज एवेन्यू की स्पेशल कोर्ट ने 26 फरवरी को खान को यह कहते हुए अग्रिम जमानत दे दी थी कि आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

लेकिन दिल्ली सरकार ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सवाल उठाया कि क्या एक विधायक को पुलिस कार्य में इस तरह हस्तक्षेप करने का अधिकार है।

अमानतुल्लाह खान को लेकर दिल्ली सरकार की दलील

दिल्ली सरकार के वकील संजीव भंडारी ने कोर्ट में दलील दिया कि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पहले से 26 आपराधिक मामले चल रहे हैं और न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना कानूनी रूप से गलत है।

वकील ने कहा कि क्या कोई तीसरा व्यक्ति अपनी क्षेत्रीय सियासत के आधार पर खुद को न्यायाधीश बना सकता है?

उन्होंने यह भी बताया कि खान के खिलाफ जिन 26 मामलों का जिक्र किया गया है, उनमें से 16 मामलों में वह बरी हो चुके हैं, लेकिन 5 मामलों में ट्रायल जारी है और 5 मामलों की जांच चल रही है।

क्या कहता है कानून ?

विधायक अमानतुल्लाह खान पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221 (लोक सेवक के कर्तव्य पालन में बाधा डालना) और 132 (लोक सेवक पर हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें सवाल उठता है कि क्या एक विधायक को अपनी राजनीतिक शक्ति का इस्तेमाल कर पुलिस कार्य में हस्तक्षेप करने का अधिकार होता है।

आखिरकार क्या होगा ?

दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की है।

ऐसे में देखना बेहद अहम होगा कि दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जारी नोटिस का वो क्या जवाब देते हैं। आप विधायक अमानतुल्लाह खान के जवाब को देखने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा।

Bathinda Road Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला कांस्टेबल समेत पांच की मौके पर मौत
AAP की छात्र विंग ASAP लॉन्च, केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में बर्बाद हो रहे सरकारी स्कूल, बाउंसर तक लगा दिए
फर्जी पहचान के सहारे बुकिंग लेता था कैब ड्राइवर, रैश ड्राइविंग का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
Dhirendra Shastri Security: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, पदयात्रा में अब पुलिस की 5 कंपनियां तैनात
Ashok Chakra Award : ISS Mission Hero ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को सर्वोच्च सम्मान की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Crime News : मुंबई में बैठा बेटा करता रहा भरोसा, भिलाई में बुजुर्ग माता-पिता के पीठ पीछे रचती रही धोखाधड़ी का खेल

सीजी भास्कर, 18 मई। भिलाई में एक बुजुर्ग…

Medicinal Rice : गांव की इस खास धान ने बढ़ाई किसानों की उम्मीद, अब दूर दूर से आ रही मांग

सीजी भास्कर, 18 मई। महासमुंद जिले के एक…

Bodhghat Project : बस्तर में फिर बढ़ी बड़े बांध की आहट, दर्जनों गांवों में लोगों की चिंता अचानक बढ़ी

सीजी भास्कर, 18 मई। बस्तर के कई गांवों…

Housing Scam : राजधानी की हाउसिंग कॉलोनी में बड़ा खेल उजागर, रिकॉर्ड में मकान दिखे लेकिन जमीन पर नहीं मिला कुछ

सीजी भास्कर, 18 मई। रायपुर की सेजबहार हाउसिंग…

Fuel Saving : दुर्ग निगम ने बदली कचरा उठाने की व्यवस्था, अब कम डीजल में चलेगा पूरा सिस्टम

सीजी भास्कर, 18 मई। दुर्ग नगर निगम में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करों को सपोर्ट करने वाले 3 पुलिस कर्मचारी और एक रिश्वतखोर एकाउंटेंट के ठिकानों पर CBI रेड, कई दस्तावेज जब्त, हो सकता है बड़ा खुलासा, बिलासपुर कोरबा सहित 6 जिलों में अलग-अलग टीमों ने दी दस्तक

01/12/2024
देश-दुनिया

Maharashtra: मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान- ‘महाराष्ट्र में केवल मराठी अनिवार्य, हिंदी नहीं’

24/06/2025
Dog Killing Case
अपराधदेश-दुनिया

Dog Killing Case : पीट-पीटकर हत्या करने के बाद बोरियों में भरकर कुत्तों को लगा रहे ठिकाने

26/08/2025
Postpartum Psychosis
अजब-गजबघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डस्वास्थ्य

मां बनी दर्द की कैदी…! फ्रीजर में रखा नवजात, किस्मत से बची जिंदगी

11/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?