CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत का छोटा सा वो ड्रोन जिसने पाकिस्तान को घर में घुस कर मारा, मचा दी तबाही

भारत का छोटा सा वो ड्रोन जिसने पाकिस्तान को घर में घुस कर मारा, मचा दी तबाही

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

सीजी भास्कर 7 मई भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें पाकिस्तान के चार और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के पांच ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस हमले में कई आतंकवादी मारे गए. इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के तीनों अंग – आर्मी, एयरफोर्स और नेवी – ने मिलकर कार्रवाई की. इस ऑपरेशन में एक विशेष प्रकार के ड्रोन, LMS ड्रोन, का इस्तेमाल किया गया.

इसे ‘सुसाइड ड्रोन’ भी कहा जाता है, जो छिपकर अपने टारगेट को तबाह करता है.आइए जानते हैं कि यह LMS ड्रोन क्या है?LMS ड्रोन का मतलब है लो-कॉस्ट मिनिएचर स्वार्म ड्रोन (Low-Cost Miniature Swarm Drone) या लोइटेरिंग म्युनिशन सिस्टम (Loitering Munition System). यह एक हथियारबंद ड्रोन है, जिसका इस्तेमाल भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया.क्यों कहते हैं

‘सुसाइड ड्रोन’LMS ड्रोन हवा में लंबी अवधि तक मंडरा सकते हैं. ये ड्रोन अपने टॉरगेट की तलाश करते हैं और जैसे ही टॉरगेट मिल जाता है, वे खुद को उस पर क्रैश करके विस्फोट कर देते हैं. इस वजह से इसे ‘सुसाइड ड्रोन’ भी कहा जाता है. यह ड्रोन आतंकवादी ठिकाने, हथियार डिपो, रडार सिस्टम, या अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम हैं.कैसे काम करता है ये ड्रोनये ड्रोन स्वार्म तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, यानी कई ड्रोन एक साथ मिलकर हमला करते हैं. यह तकनीक दुश्मन की एयर डिफेंस प्रणालियों को भेदने में प्रभावी है. स्वार्म ड्रोन एक साथ कई एंगल से लक्ष्य पर हमला कर सकते हैं, जिससे रडार एंटेना, हथियार प्रणालियां, या कमांड सेंटर जैसे अहम टारगेट को निशाना बनाया जा सकता है.

DRDO ने किया विकसितइस ड्रोन को भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और निजी कंपनियों के सहयोग से विकसित किया गया है. इनकी लागत पारंपरिक मिसाइलों की तुलना में काफी कम है. इस ड्रोन में हाई रिज़ॉल्यूशन कैमरे, थर्मल इमेजिंग और GPS-आधारित नेविगेशन सिस्टम होता है. कुछ मॉडल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल भी किया जाता है, जो निर्णय लेने में मदद करता है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, एनटीआरओ (नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) ने इन ड्रोन के लिए डेटा प्रदान किया, ताकि आतंकवादियों को ट्रैक किया जा सके.

इन ड्रोन की गति 50 मील प्रति घंटे तक सीमित होती है.छोटे आकार के होते हैं ये ड्रोनLMS ड्रोन का इस्तेमाल पहली बार 1980 के दशक में विस्फोटक ले जाने के लिए किया गया था. बाद में इनका इस्तेमाल शत्रु की एयर डिफेंस प्रणाली को नष्ट करने (SEAD) के रूप में किया गया. 1990 के दशक में कई सेनाओं ने इन आत्मघाती ड्रोन का उपयोग करना शुरू किया, और 2000 के दशक में इनका उपयोग बढ़ गया. अब ये ड्रोन लंबी दूरी के हमलों में भी काम में लाए जाते हैं. इनकी छोटी साइज के कारण इन्हें कहीं भी सेट किया जा सकता है और यह अपनी छिपने की क्षमता से दुश्मन को चौंका सकते हैं.

भिलाई के कोहका में वर्ष की सबसे बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात, रजिस्ट्री पेपर, बैंक खाते ले उड़े चोर, MLA रिकेश भी पीड़ित परिवार से मिले, एसपी द्वारा टीम गठित कर जल्द आरोपी गिरफ्तारी का दावा
सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब: भूतेश्वरनाथ में लंबी कतारें, हटकेश्वरनाथ में गणेश स्वरूप में शिव का श्रृंगार
मुंबई में ‘मराठी न बोलने’ पर दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल, नितेश राणे ने ठाकरे बंधुओं को दी चुनौती
Surajpur Pond Accident : खेलते-खेलते तालाब में उतरे दो बच्चे, डूबने से दर्दनाक मौत
CG Breaking : तहसीलदार मैडम का फूटा गुस्सा, छात्राओं से कहा – ”लिखकर दे दूंगी तो चली जाओगी जेल”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mobile Recharge Price : Jio-Airtel यूजर्स को लग सकता है झटका, बढ़ सकते हैं रिचार्ज के दाम

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : मोबाइल रिचार्ज कराने…

Vande Mataram Controversy : दो छंदों पर कांग्रेस घिरी, अमित शाह बोले- ‘बंटवारे की गलती फिर दोहरा रही’

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : वंदे मातरम् को…

Suniel Shetty : अमृतसर के बाजार में आम पापड़ खरीदते दिखे सुनील शेट्टी, पत्नी माना भी रहीं साथ

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : बॉलीवुड एक्टर सुनील…

Hockey World Cup 2026 : भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : भारत ने हॉकी…

Duleep Trophy 2026 : BCCI ने बदला फाइनल का वेन्यू, अब चेपॉक में होगा खिताबी मुकाबला

सीजी भास्कर, 20 अगस्त : दलीप ट्रॉफी 2026…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?