CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान पर डबल अटैक, इधर आतंकी ठिकाने तबाह… उधर बाजार में मचा हाहाकार

पाकिस्तान पर डबल अटैक, इधर आतंकी ठिकाने तबाह… उधर बाजार में मचा हाहाकार

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

सीजी भास्कर 7 मई भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर एक बड़ा एक्शन (India’s Strike On Pakistan) लिया है और ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत एयर स्ट्राइक करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया. इसका सीधा असर पाकिस्तान के शेयर बाजार पर देखने को मिला और ये खुलने के साथ ही क्रैश (Pakistan Stock Market Crash) हो गया. KSE-100 में अचानक 6000 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgan Terror Attack) के बाद से ही ये लगातार बिखरता जा रहा था.खुलते ही क्रैश हो गया PAK शेयर बाजारभारत की एयर स्ट्राइक से जहां पाकिस्तान में हड़कंप मच गया, तो वहीं पाकिस्तानी शेयर बाजार में भी हाहाकार (PSX Crash) मचा नजर आया. जी हां, बुधवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज का (KSE-100) इंडेक्स खुलने के साथ ही 6000 अंक या करीब 6 फीसदी के आस-पास टूट गया. ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 1,13,568.51 के मुकाबले जोरदार गिरावट लेकर ओपन हुआ और कुछ ही देर में गिरकर 1,07,296.11 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

ये पाकिस्तानी शेयर मार्केट में 2021 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है.हालांकि, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Pakistan Defence Minister) के भारत के हमले के बाद दिए गए बयान के बाद बाजार की घबराहट कुछ कम हुई. गौरतलब है कि भारत द्वारा पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा है कि अगर भारत आगे कोई कार्रवाई नहीं करता है, तो फिर पाकिस्तान कुछ भी नहीं करेगा.पहलगाम हमले के बाद से 11000 अंक फिसलाभारतीय हमले से घबराए पाकिस्तानी शेयर मार्केट में बुधवार (Pakistan Market In Fear) को मचे हड़कंप के दौरान सबसे ज्यादा गिरावट ऑयल एंड गैस के अलावा सीमेंट कंपनियों के शेयरों में देखने को मिली है.

यहां बता दें कि भारत के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही KSE-100 बुरी तरह टूट रहा है और अब तक ये करीब 11000 अंक से ज्यादा फिसल चुका है. बीते हफ्ते में ही पाकिस्तानी शेयर बाजार 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है. बता दें कि बीते 22 अप्रैल को Pahalgam Attack वाले दिन केएसई-100 1,18,383.38 पर बंद हुआ था.भारत के हमले में मारे गए 90 आतंकी!गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल को हुए Pahalgam Terror Attack के जवाब में भारत ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीनों सेनाओं के जॉइंट ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के 4 और पीओके के 5 ठिकानों को टारगेट किया है.

भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट की पहचान की थी, जिसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया. पाकिस्तान भले ही गीदड़ भभकी देता रहा हो, लेकिन भारत ने ये एयरस्ट्राइक कर अपना दम दिखा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में करीब 90 आतंकियों को मारा गया है.

मेरी बेटी मर गई थी, फिर जिंदा कैसे हुई?’ हमीरपुर में लाश को लेकर उलझी पुलिस, पिता ने कर दिया था अंतिम संस्कार
नाबालिग से दुराचार… थाना प्रभारी को हाई कोर्ट से मिली अनोखी सजा, लगाने होंगे 1000 फलदार पौधे
Indian Navy Action : अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, समुद्री डकैती की कोशिश नाकाम
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैट के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका..! GP Singh आईपीएस की पुनः बहाली का खुला रास्ता
शराब दुकान हटने पर मार्केट व मोहल्ले ने विधायक रिकेश का किया अभूतपूर्व स्वागत, लड्डुओं से तौला, कहा – “जो शराब दुकान के पक्षधर थे जल्द उनके नाम सार्वजनिक करूंगा, अब शराब दुकान यहां मत आने देना चाहे कुछ भी हो जाए”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

Arms Act
Arms Act :  दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार और एयरगन लहराकर…

Online Betting
Online Betting :  ठाणे में चल रहे सट्टा पैनल का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल व 4 लैपटॉप जब्त

दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  जेल में बंद आरोपियों से मिलने पहुंची गांजा तस्करी की आरोपी महिला, बाहर से GRP ने दबोचा

बिलासपुर में 27.57 लाख रुपए के गांजा तस्करी…

Rashtriya Rangoli
Rashtriya Rangoli : कोंडागांव में 200 छात्रों ने बनाई विशाल राष्ट्र मंडला रंगोली, दिया नक्सल मुक्त बस्तर का संदेश

कोंडागांव के गुण्डाधुर महाविद्यालय में बुधवार को सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?