CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शराबी दूल्हे की हरकतें देख भड़की दुल्हन, मंडप में ही ठुकराई शादी!

शराबी दूल्हे की हरकतें देख भड़की दुल्हन, मंडप में ही ठुकराई शादी!

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर 5 जून झारखंड के गढ़वा में दूल्हे की करतूत देख दुल्हन ने शादी तोड़ दी. मामला रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव का है. यहां एक शादी समारोह के दौरान खूब हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. शराब के नशे में धुत दूल्हा मंडप पर जाने के दौरान बार-बार गिरता रहा. झूमते हुए किसी तरह वो मंडप पर पहुंचा तो वहां नशे में सोने लगा. बगल में खड़ी दुल्हन सारा तमाशा देखती रही.

इसके बाद दुल्हन ने कहा- मैं इससे शादी नहीं करूंगी.जानकारी के मुताबकि, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के निमिया गांव के रहने वाला युवक देवव्रत कुमार करीब 50 बारातियों को लेकर अपनी शादी में रंका थाना क्षेत्र के बरदरी गांव पहुंचा. रास्ते में उसने अपने दोस्तो और करीबियों के साथ शादी की खुशी में जमकर शराब पी. बारात लेकर जब वो रामशरण राम के घर उनकी बेटी आसिता कुमारी के साथ शादी करने पहुंचा तो शराब का नशा उसे चढ़ चुका था. इसी बीच जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हो गया. फिर दूल्हा अपने दोस्तों के साथ जनमासा चला गया. वहां करीब दो घंटे तक उसने फिर शराब पी.इस बीच शादी की रस्में शुरू हो गई.

महिलाएं गीत गाकर शादी का माहौल सुंदर बनाने का प्रयास कर रही थी. शराबी दूल्हा शादी करने मंडप पर पहुंचा गाली गलौज करते हुए सेहरा को फेंक दिया और वहीं बेहोश हो कर सो गया. इस दौरान करीब आठ घंटे तक बाराती गांव में बंधक बने रहे. सुबह जब लड़के की नींद शराब का नशा खत्म होने के बाद टूटा तो दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया. दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों से दो लाख रुपए कैश, एक लाख 54 हजार की आपाचे बाइक, फ्रिज-कूलर सहित 5 लाख 84 हजार खर्च की डिमांड रख दी.

खाली हाथ लौटा दूल्हामांग नहीं पूरी होने तक बैंड पार्टी सहित करीब 50 बारातियों को आठ घंटे तक दुल्हन पक्ष ने बंधक बनाये रखा. जब पूरे मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो वो मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की. पुलिस के सामने भी दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया. इसके बाद 15 दिनों के अंदर दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज की रकम सहित अन्य सामान देने की बात पर समझौता हुआ और दूल्हा सहित बारातियों को गांव से बाहर जाने दिया गया.

Wife Kills Husband Delhi : नींद में डूबा था पति, चुपचाप चाकू उतार दिया दिल में, प्यार ने फिर एक घर को बर्बाद कर दिया
Corporation takes major action to remove encroachment : सड़क किनारे बने 8 मंदिर हटाए गए, मार्ग हुआ चौड़ा
Air India फ्लाइट में तकनीकी खराबी: लैंडिंग के बाद दरवाजा जाम, 160 यात्री एक घंटे तक फंसे
पाकिस्तान के हमलों की कोशिश पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, ‘सौ बदतमीजियों के बाद शीश काटने…’
Chhattisgarh Coal Levy Scam : कोयला लेवी घोटाले में देवेंद्र डडसेना को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, कहा- आर्थिक अपराध समाज के लिए घातक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Transport Department Transfer
CG Transport Department Transfer  :  परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,  कई जिलों को मिले नए प्रभारी DTO

सीजी भास्कर, 09 जून :  छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग…

Peddi box office collection : ‘पेद्दी’ ने 5 दिनों में कमाए 250 करोड़ के करीब

सीजी भास्कर, 09 जून। राम चरण की फिल्म…

Israel Job Vacancy 2026
Israel Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 3500 पदों पर भर्ती, मिलेगी करीब 2 लाख रुपये मासिक सैलरी

सीजी भास्कर, 09 जून :  विदेश (Israel Job…

Traffic Challan Rules India
Traffic Challan Rules India : चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कटेगा चालान? जानिए ट्रैफिक नियम और पुलिस कब कर सकती है कार्रवाई…?

क्या चप्पल पहनकर कार या बाइक चलाने पर…

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : अवैध रेत माफियाओं पर विधायक का हल्ला बोल! रात 2 बजे तक धरने पर बैठीं

सीजी भास्कर, 09 जून :  क्षेत्र में लगातार…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

Bareilly Love Story Dowry Case: 8 साल की मोहब्बत टूटी दहेज की दीवार से, निकाह से पहले बॉयफ्रेंड ने रख दी ऐसी मांग

26/10/2025
देश-दुनियाराज्य

जस्टिस वर्मा के घर से नहीं मिला कोई कैश… दिल्ली फायर विभाग के चीफ का दावा

21/03/2025
Infiltration Mastermind Killed
देश-दुनिया

Infiltration Mastermind Killed : घुसपैठ कराने के मास्टरमाइंड समंदर खान को सेना ने एलओसी पर मार गिराया

30/08/2025
देश-दुनिया

महाराष्ट्र में मंत्री ले रहे अघोरी पूजा, तंत्र-मंत्र और खोपड़ियों का सहारा!’ उद्धव ठाकरे गुट ने फोटो जारी कर लगाए आरोप

21/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?