CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा, हजारों युवा हुए शामिल, जमकर आतिशबाजी और गगनचुंबी नारों से “आपरेशन सिंदूर” का हुआ स्वागत

वैशाली नगर विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा, हजारों युवा हुए शामिल, जमकर आतिशबाजी और गगनचुंबी नारों से “आपरेशन सिंदूर” का हुआ स्वागत

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 मई। देर रात आपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की खबर से पूरे देश में जश्न का माहौल है।

पहलगाम आतंकी हमले से आहत भारतवासियों ने आपरेशन सिंदूर को देश के लिए स्वागतेय कदम बताते हुए हर्ष व्यक्त किया है। वैशाली नगर विधायक के आह्वान पर आज शाम 6 बजे से भव्य तिरंगा रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया और आपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर्ष जताया है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि आज हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय है, जिस प्रकार से हमारी माता-बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम पाकिस्तान के इशारे पर आतंकवादियों ने किया था, रात एक बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने एयर स्ट्राइक करवाया जिसमें हमारे जवानों ने आतंकियों के ठिकानों में घुस कर उसे ध्वस्त किया, उससे हम सभी भारतीय प्रफुल्लित हैं। इसलिए आज शाम को 6 बजे विधायक शामिल ऐसे में विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाल कर और सेना के जवानों को धन्यवाद दिया गया है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा से वैशालीनगर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को धन्यवाद दिया, देश के गृहमंत्री अमित शाहजी का भी आभार जताया। मुझे ऐसा लगता है कि निश्चित रूप से आज हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व का दिन है‌। जो कोई भी ऐसा आतंकी हमला करने की कोशिश करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब देने का यह उदाहरण है। जिस तरह से सशस्त्र बल के जवानों ने एक एक को चुन चुन कर मिनटों के अंदर तबाह किया, पाकिस्तान में घुसकर मारा है, यह हम सबके लिए बड़ा और गर्व का दिन है।

वैशाली नगर विधायक कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा देश भक्ति धुन पर शांति नगर, नेहरू नगर, जुनवानी, कोहका, सुपेला, पावर हाऊस, छावनी होते हुए वैशाली नगर पहुंची। इस दौरान जगह जगह आतिशबाजी कर सशस्त्र बल के जवानों और भारतीय सेना पर गर्व जताते हुए देश भक्ति नारे भी लगे। तिरंगा यात्रा में भिलाई भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
Weather Alert : अगले 5 दिन बरसात… 8 जिलों में यलो अलर्ट, बस्तर से सरगुजा तक बरसेंगे बादल
Bemetara Murder Case : आपसी विवाद में बड़े भाई की हत्या
Agriculture College : छत्तीसगढ़ के इस नगर में खुलेगा कृषि कॉलेज, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
कोरबा में राजमिस्त्री की हत्या, आंगन में मिली लाश:सिर और शरीर पर धारदार हथियार से वार..
रायपुर का आसमान गूंजेगा फाइटर जेट्स की गड़गड़ाहट से: एयरफोर्स करेगी रोमांचक एयर शो..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?