CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन सिंदूर पर अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सलमान चिश्ती का बड़ा बयान, ‘…उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा’

ऑपरेशन सिंदूर पर अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सलमान चिश्ती का बड़ा बयान, ‘…उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा’

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

08 मई 2025 :

Operation Sindoor: भारतीय सेना की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है. अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन और चिश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्ती (Haji Syed Salman Chishty) ने भी इस पर भारतीय सेना को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि ‘सबसे पहले मैं हमारे देश की सशस्त्र सेनाओं को बधाई देता हूं, जिन्होंने सभी आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया और आतंकवादियों को पूरी तरह खत्म कर दिया. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को हुए उस शर्मनाक आतंकी हमले के जवाब में की गई है, जिसमें निर्दोष और निहत्थे भारतीयों को निशाना बनाया गया था और उनकी जान ले ली गई. आज भारत ने एक करारा जवाब दिया है.’

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने कहा कि यह कार्रवाई भारत की ओर से पूरी दुनिया को एक स्पष्ट संदेश देती है कि जो भी आतंकवाद को बढ़ावा देगा, उसे इसी तरह मिट्टी में मिला दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम 140 करोड़ देशवासी पूरी दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि आतंकवाद की इस दुनिया में कोई जगह नहीं है, जो भी आतंकवाद को पनाह देगा, उसे मिटा दिया जाएगा.”

आतंक के आगे कभी नहीं झुकेंगे- सलमान चिश्ती

उन्होंने अपने X पर पोस्ट कर लिखा, “भारत अडिग खड़ा है, निडर, न्यायप्रिय और धर्मनिष्ठ. 140 करोड़ भारतीयों के एकजुट हृदयों के साथ, हमारे महान राष्ट्र ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हम अधर्म और आतंक के आगे कभी नहीं झुकेंगे, बल्कि सच्चाई, सम्मान और संकल्प के साथ उठ खड़े होंगे. यह संदेश अब स्पष्ट है, जो आतंक का पोषण करेंगे, उन्हें एक शांतिप्रिय और संप्रभु राष्ट्र के दृढ़ प्रतिकार का सामना करना होगा.”

उन्होंने आगे लिखा, ‘आज जरूरत है कि दुनिया के सभी लोग धर्मगुरु, नागरिक, और देश एक साथ आएं और इस आतंकवाद नामक पाप का समूल नाश करें ताकि जीवन की पवित्रता और हमारे साझा विश्व में शांति बनी रहे.”

उन्होंने विश्व के नेताओं से अपील की कि वे भारत के साथ मिलकर आतंकवाद, कट्टरपंथ और उग्रवाद के इस अभिशाप को जड़ से मिटाने के प्रयासों में शामिल हों. हाजी चिश्ती ने कहा, “यह संदेश पूरी दुनिया के लिए है, अब वक्त आ गया है कि मिलकर इस वैश्विक खतरे का अंत किया जाए.”

Char Dham Yatra 2025: अंतिम चरण में चारधाम यात्रा की तैयारियां, इस बार मनमानी किराये पर लगेगी लगाम
यमुना सफाई पर CM रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, नई जेल पर भी ऐलान
‘सख्त एक्शन लिया जाए’, अमेरिका में कैलिफोर्निया के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की भारत ने की कड़ी निंदा
जंगल में गूंजी किलकारी : महिला ने पाया संतान सुख, 112 की टीम ने कराया सुरक्षित प्रसव
टोक्यो से देहरादून तक शिवभक्ति की राह – करोड़ों का बिजनेस छोड़ बना ‘शिवभक्त’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?