CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM Choupal : नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

CM Choupal : नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share
CM Choupal
CM Choupal

सीजी भास्कर, 08 मई : सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Choupal) आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी लेते हुए कहा कि, नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर भेजने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने चौपाल (CM Choupal) की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ की। उन्होंने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया और पंचायत में विकास कार्यों एवं जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमान की खबर पाकर आसपास के कोलियारी और कुवांरपुर पंचायत के साथ निकट के कई ग्रामों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण माथमौर पहुंचे थे, जिन्होंने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

चौपाल (CM Choupal) में मुख्यमंत्री ने राशन दुकान संचालन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि, क्या उन्हें हर माह हजार रुपये की राशि समय पर मिल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पष्ट किया कि जिन नवविवाहित महिलाओं की पात्रता बनती है, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।

कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की होगी स्थापना (CM Choupal)

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी सच्चाई जानने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने माथमौर और उसके आसपास के गांवों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पण्डो, कुवांरपुर से गाजर और पटपर टोला से चंदेला तक नई सड़कों के निर्माण की बात कही।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए लगेगा बंदोबस्त कैंप

मुख्यमंत्री ने कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी और राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बंदोबस्त कैंप आयोजित करने एसडीएम को निर्देशित किया। माथमौर में सामुदायिक भवन की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों और बैठकों के लिए एक स्थायी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण (CM Choupal)

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को यह भी जानकारी दी कि जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण स्वीकृत हो चुका है, जिससे इस आदिवासी अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य की करियर प्लानिंग पर बात करते हुए गांव में स्कूल की व्यवस्था की जानकारी ली।

भिलाई सेलून संचालक से शराब के लिए मांगे रूपये, न देने पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, चाकू जब्त
छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बनाने वाले भूपेश बघेल जांच के लिए तैयार रहें क्योंकि अब राहुल भी छुड़ा रहे पल्ला – रिकेश सेन
जब तक राहुल माफी नहीं मांगेंगे युवा मोर्चा शांत नहीं बैठेगा 🔵 बीएसपी टाउनशिप के ग्लोब चौक पर जमकर प्रदर्शन 🟣 युवाओं ने फूंका राहुल का पुतला
Good News for Chhattisgarh : रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है ये तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ सकता है DA
Big Breaking: नर्स हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, ADG ने किया खुलासा, कहा-“कोलकाता की घटना से न जोड़ें, उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है”‌
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

Akaltara Fire Rescue 
Akaltara Fire Rescue : बड़ा हादसा टला, पुलिस की तत्परता से आग के बीच 14 लोगों को सुरक्षित बचाया

Akaltara Fire Rescue : पुलिस और संबंधित विभाग की…

Balodabazar Development
Balodabazar Development : बलौदाबाजार को बड़ी सौगात की तैयारी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने की पहल

Balodabazar Development :प्रस्तावित कार्यों को लेकर आगे की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?