CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Sindoor: पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस निकालेगी ‘जय हिंद यात्रा’, दिल्ली के जंतर-मंतर से होगी शुरुआत

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस निकालेगी ‘जय हिंद यात्रा’, दिल्ली के जंतर-मंतर से होगी शुरुआत

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

09 मई 2025 :

जानकारी के अनुसार, यह यात्रा 9 मई को पूरे देशभर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जरिए आयोजित की जाएगी. दिल्ली में यह यात्रा शाम 4 बजे से जंतर-मंतर पर शुरू होगी और इस यात्रा में कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जिनमें देवेंद्र यादव, अनिल चौधरी, हारून यूसुफ, संदीप दीक्षित, रागिनी नायक और काजी निजामुद्दीन शामिल हैं. शाम 4 बजे लाल किले के सामने गौरी शंकर मंदिर से यात्रा को हरी झंडी दिखई जाएगी.

कठिन घड़ी में पूरा देश सेना के साथ- कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि यह यात्रा आतंकवाद के खिलाफ राष्ट्र की एकजुटता का प्रतीक होगी और जनता के बीच यह संदेश देगी कि इस कठिन घड़ी में पूरा देश सेना के साथ खड़ा है. पार्टी नेताओं का मानना है कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता का प्रदर्शन करने का है.

कांग्रेस ने पहले ही अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है, ताकि सेना के प्रयासों के प्रति एकजुट समर्थन दर्ज कराया जा सके. ‘जय हिंद यात्रा’ के जरिए कांग्रेस पार्टी देश के नागरिकों से शांति, एकता और राष्ट्रहित में संयम बनाए रखने की अपील करेगी.

पहलगाम हमले में 26 लोगों की गई थी जान

बता दें, 2025 का पहलगाम हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ, जहां 5 हथियारबंद आतंकियों ने गैर-मुस्लिम पर्यटकों पर हमला किया. 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में 26 आम लोगों की जान गई. आतंकियों ने खासकर हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया, लेकिन एक ईसाई पर्यटक और एक स्थानीय मुस्लिम भी मारे गए.

हमलावर M4 कार्बाइन और AK-47 से लैस थे और उन्होंने बैसारन घाटी के पर्यटन स्थल पर हमला किया, जो चारों तरफ घने जंगलों से घिरा हुआ है. यह हमला 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में आम लोगों पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

बालकनी में गमले लगाने पर अब हो सकती है कार्रवाई, सख्त निर्देश
MLA रिकेश की मांग पर भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क पाथवे डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत
स्मृति नगर, जुनवानी, खमरिया से जेवरा सिरसा आईआईटी तक बनेगी फोरलेन, वैशाली नगर विधायक रिकेश ने बताया 20.65 करोड़ स्वीकृत
Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन
A young man committed suicide due to a love affair : मौत से पहले युवती को भेजा वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

रामायण के ट्रेलर में भगवान विष्णु के किरदार पर सस्पेंस, फैंस लगा रहे अलग-अलग कयास

रणबीर कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर…

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 19 साल के करियर का किया समापन

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे…

Bilaspur Central Jail 
Bilaspur Central Jail : कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, एक महीने में पांचवीं बंदी की मौत

Bilaspur Central Jail : घटना के बाद जिला…

Online Marriage Registration 
Online Marriage Registration : अब विवाह पंजीयन हुआ आसान, सेवा सेतु पोर्टल से मिली ऑनलाइन सुविधा

Online Marriage Registration  :सेवा सेतु पोर्टल शासन की…

Sanjay Dutt Birthday Celebration
Sanjay Dutt Birthday Celebration : हाईकोर्ट ने सशर्त दी आयोजन की अनुमति

Sanjay Dutt Birthday Celebration :उल्लेखनीय है कि पिछले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?