CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मां घबराएं न, इसलिए जम्मू में तैनाती की बात छुपा ली, बेटे मुरली नाइक की शहादत की खबर सुन टूट गए माता-पिता

मां घबराएं न, इसलिए जम्मू में तैनाती की बात छुपा ली, बेटे मुरली नाइक की शहादत की खबर सुन टूट गए माता-पिता

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 :

Martyrs Murali Naik Jawan: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीमा पार से गोलाबारी के दौरान शहीद हुए जवान मुरली नाइक के पिता श्रीराम नाइक ने कहा कि उनके बेटे ने उनके विरोध के बावजूद सेना में शामिल होने का फैसला लिया था. वह देश की सेवा करना चाहता था. देश के लिए जान देने वाले जवान मुरली नाइक के पिता ने कहा कि उनका 23 साल का बेटा कम से कम एक साल के लिए सेना की वर्दी पहनना चाहता था. 2022 में अग्निवीर भर्ती के तहत शामिल हुए मुरली नाइक शुक्रवार (9 मई) तड़के ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए.

मुंबई के घाटकोपर में कामराज नगर इलाके में अपने आवास पर शहीद मुरली नाइक के पिता श्रीराम नाइक ने बताया कि उनके बेटे मुरली ने नासिक के देवलाली में फौजी की ट्रेनींग ली थी. मुरली उनका इकलौता बेटा था.

बेटे की खबर सुन पूरी तरह से टूट गई मां

मुरली के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि मुरली को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत जम्मू और कश्मीर में तैनात किया गया था, लेकिन उसने अपने माता-पिता से कहा था कि वह पंजाब में तैनात है ताकि वे भारत-पाक संघर्ष के मद्देनजर घबराएं नहीं. पिता ने बताया, ” हमें यह भयानक समाचार सुबह 9.00 बजे मिला जब सेना के अधिकारियों ने हमें फोन किया. मेरी पत्नी टूट गई, जब उसने सुना कि यह हमारा मुरली था जो सुबह की गोलीबारी में मारा गया था.”

‘विश्वास नहीं हो रहा कि हमारा बेटा नहीं रहा’

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह 8.00 बजे मुरली ने उन्हें वीडियो कॉल किया था और हमारे बारे में पूछताछ की थी. उसने कहा था कि वह उस दिन आराम करने वाला था. अब हमने उसे खो दिया है. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है, वो अब इस दुनिया में नहीं है.

सेना का जवान मुरली ने नासिक के देवलाली में अपना प्रशिक्षण पूरा किया था. उसे पहले सिक्किम में तैनात किया गया था. उसके बाद उसे कश्मीर भेज दिया गया. वह परिवार के लिए कमाने वाला एकमात्र सदस्य था. उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि उसकी मां दूसरे घरों में काम करती हैं. मुरली नाइक का परिवार 32 साल से कामराज नगर में रहते आए हैं.

घाटकोपर के उसी इलाके में रहने वाले श्रीधर नाइक ने मुरली को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जो हमेशा सेना में शामिल होने के लिए उत्सुक रहता था. उन्होंने बताया कि मुरली सेना में शामिल होना चाहता था, लेकिन उसके माता-पिता ने इस कदम का विरोध किया था. इसलिए वह चुपचाप भर्ती अभियान में चला गया.

शहीद मुरली के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाए जाने की संभावना है. क्षेत्र के कई लोग शहीद मुरली को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए वहां पहुंचेंगे. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शहीद जवान को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

सीएम ने पीड़ित परिवार को दिया सहायता का भरोसा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए सैनिक मुरली नाइक की मौत पर शोक जताया. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “शहीद मुरली नाइक को मेरी श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. मैं, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और दुख की घड़ी में उनके साथ हूं. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को पूरी सहायता देने का भरोसा दिया और मुरली के बलिदान को प्रेरणादायी बताया.”

सुप्रिया सुले ने भी जताया दुख

एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कहा, “मुरली नाइक के सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं. मुरली नाइक को भावभीनी श्रद्धांजलि.”

मुरली के बलिदान को राष्ट्र याद रखेगा- विधायक पराग शाह

घाटकोपर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक पराग शाह ने भी नाइक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. मैं और घाटकोपर के सभी लोग नाइक परिवार के दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं. भगवान नाइक परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें. राष्ट्र शहीद स्वर्गीय मुरली नाइक के बलिदान को हमेशा याद रखेगा.

Jagdalpur VIP Convoy Accident 2026: फॉलो गाड़ी की रफ्तार ने ली दो युवकों की जान, NH-30 पर दर्दनाक हादसा
तेज प्रताप को लेकर JDU का RJD पर हमला, लालू को कहा- आई वॉश कर रहे, तेजस्वी से की बड़ी मांग
बेलगाम हाईवा : शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, 7 की मौत, 13 घायल भेजे गए अस्पताल, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम
बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आखिर किस बात के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कहा , ‘मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं ‘
‘मैं हिंदुस्तान जोड़ने की बात करती हूं, BJP हिंसा की फेक वीडियो फैला रही’ – ममता बैनर्जी का बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?