CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ढेर हुए आतंकियों में मसूद अजहर का भाई, लश्कर इंचार्ज अबू जुंदाल और जैश का हाफिज मोहम्मद भी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ढेर हुए आतंकियों में मसूद अजहर का भाई, लश्कर इंचार्ज अबू जुंदाल और जैश का हाफिज मोहम्मद भी

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 : पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की लिस्ट सामने आई है. इनमें जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ अजहर के अलावा, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू जुंदाल और जैश के फंडरेजर हाफिज मोहम्मद के नाम भी शामिल हैं. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई की सुबह करीब 1.30 बजे पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों पर हमला किया था. खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुदस्सर खादियान खास, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, खालिद (अबू अकाशा) और मोहम्मद हसन खान उन पांच आतंकियों में शामिल हैं जो भारतीय हमलों में मारे गए.

मुहम्मद जमील और यूसुफ अजहर दोनों मौलाना मसूद अजहर के साले थे. मुदस्सर खादियान खास मुरीदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालय मरकज तैयबा का प्रमुख था. यूसुफ अजहर आईसी-814 अपहरण मामले में वांटेड था और हसन खान पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था. पाकिस्तान और पीआके में 7 मई को आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की ​प्रोफाइल हम आपको बता रहे हैं…

  1. मुदस्सर खादियान खास उर्फ अबू जुंदाल

वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. मुरीदके में लश्कर के हेडक्वार्टर मरकजे तैयबा का प्रभारी था. पाकिस्तानी सेना ने उसे गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उसके जनाजे की नमाज एक सरकारी स्कूल में पढ़ी गई, जिसका नेतृत्व जेयूडी (एक घोषित वैश्विक आतंकवादी संगठन) के हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने उसे मिट्टी दी और उसके लिए फातिहा पढ़ा. पाकिस्तानी सेना के एक सेवारत लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी अबू जुंदाल के नमाज-ए-जनाजा में शामिल हुए.

  1. हाफिज मुहम्मद जमील

हाफिज मुहम्मद जमील जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला था. वह बहावलपुर में स्थित जैश के हेडक्वार्टर मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी था, जिसे भारतीय सेना ने 7 मई को एयर स्ट्राइक में तबाह कर दिया था. वह युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से परिचित कराता था यानी उनका ब्रेनवॉश करके उन्हें फिदायीन और आतंकी बनाता था. वह जैश-ए-मोहम्मद के लिए धन जुटाने में सक्रिय रूप से शामिल था.

  1. मोहम्मद यूसुफ अजहर

मोहम्मद यूसुफ अजहर को उस्ताद जी, मोहम्मद सलीम और घोसी साहब के नाम से भी जाना जाता था. वह भी जैश-ए-मोहम्मद का एक प्रमुख कमांडर था. यूसुफ जैश चीफ मौलाना मसूद अजहर का साला था. वह जैश-ए-मोहम्मद के लिए वेपन ट्रेनिंग का जिम्मा संभालता था यानी आतंकियों को मिलने वाले हथियार प्रशिक्षण की देखरेख करता था. मोहम्मद यूसुफ अजहर जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल और आईसी-814 कंधार हाईजैक मामले में भारत को उसकी तलाश थी.

  1. खालिद उर्फ अबू अकाशा

खालि उर्फ अबू अकाशा लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. जम्मू और कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था. अफगानिस्तान के रास्ते हथियारों की तस्करी कराने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. उसे फैसलाबाद के एक कब्रिस्तान में दफनाया गया. अबू अकाशा के नमाज-ए-जनाजा में पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए.

  1. मोहम्मद हसन खान

मोहम्मद हसन खान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था. वह पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था.

भारत ने इन 9 आतंकी ठिकानों पर की थी एयर स्ट्राइक

भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में जिन 9 लोकेशन पर 24 से ज्यादा हमले किए थे, उनमें से चार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित हैं, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय मरकज सुभान अल्लाह और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय मरकज तैयबा, सियालकोट में जैश का सरजल कैंप और हिजबुल मुजाहिदीन का महमूना कैंप शामिल हैं. इसके अलावा अन्य पांच ठिकाने पीओके में स्थित हैं, जिनमें कोटली में लश्कर का बॉम्बर कैंप और गुलपुर कैंप, मुजफ्फराबाद में लश्कर का सवाई कैंप और जैश का बिलाल कैंप और भीमबेर में बरनाला टेरर कैंप शामिल हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक में नेस्तनाबूद कर दिया था. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक आतंकी शिविरों पर भारत की इस एयर स्ट्राइक में 100 के करीब आतंकियों के मारे जाने की संभावना है.

देवर ने भरी भाभी की मांग, वीडियो अपलोड कर दोनों ने लगाई मौत की छलांग
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भिलाई में आत्मीय स्वागत, IIT पहुंच तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में की शिरकत, देखिए विडियो
मप्र सरकार की पहल: रिश्वतखोरों को पकड़वाने के बाद नहीं फंसेगी शिकायतकर्ता की राशि, विशेष फंड से लौटाई जाएगी..
Supreme Court Relief : जमानत पर छूटे अफसरों को अब ईडी ने घेरा, 3,200 करोड़ शराब घोटाले में 30 अफसरों को समन जारी
UGC NET जून 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर – “अब नहीं टलेगी 21 अगस्त से होने वाली UGC NET परीक्षा” Supreme कोर्ट में याचिका खारिज 🟤 NTA ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?