CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवक का शव नोच कर खा गए कुत्ते, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, गार्ड भी नदारद

युवक का शव नोच कर खा गए कुत्ते, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, गार्ड भी नदारद

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। नर्मदापुरम जिला अस्पताल में शुक्रवार रात सड़क हादसे में मृत युवक के शव को कुत्ते नोच-नोचकर खा गए। परिजन थोड़ी देर के लिए पानी पीने गए थे। लौटकर आए तो युवक की गर्दन का हिस्सा कटा देखा।

Contents
  • दोस्तों के साथ शादी से लौटते समय हादसा
  • पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा था युवक का शव
  • सीएमएचओ के खिलाफ प्रदर्शन
  • सिविल सर्जन बोले- गार्ड को शोकॉज नोटिस देंगे
  • तीन साल से शव रखने के लिए फ्रीजर नहीं

परिजन ने इसे लेकर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि रात में गार्ड की तैनाती नहीं थी। हम लोग कुत्तों को भगा रहे थे। उन्होंने 7 दिन में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

दोस्तों के साथ शादी से लौटते समय हादसा

दरअसल, बनापुरा निवासी निखिल चौरसिया (21) अपने दोस्त रितिक राजपूत और रोहित मेहरा के साथ शुक्रवार को पालनपुर शादी कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी डोलरिया रोड पर उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में निखिल चौरसिया की मौके पर मौत हो गई, जबकि रितिक और रोहित गंभीर रूप से घायल हैं। भी यह पता नहीं चला है कि टक्कर किस वाहन ने मारी थी।

पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा था युवक का शव

निखिल का शव नर्मदापुरम जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया था। युवक की बहन ने कहा कि हम वहां पर थे। रात में 3.30 बजे पानी पीने बाहर गए थे। इस बीच एक कुत्ता भाई के शरीर से मांस नोच कर ले भागा। इस मामले की शिकायत हमने सीएम हेल्पलाइन 181 पर की है।

सीएमएचओ के खिलाफ प्रदर्शन

रविवार को श्री समर्पण श्री के सदस्यों ने सीएमएचओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्य स्वदेश सैनी ने चेतावनी दी है कि अगर 7 दिन में लापरवाही करने वालों पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो सीएमएचओ का पुतला दहन किया जाएगा।

सिविल सर्जन बोले- गार्ड को शोकॉज नोटिस देंगे

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सुधीर विजयवर्गीय ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा गार्ड को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। भविष्य में कोशिश करेंगे कि व्यवस्था में सुधार लाया जाए। साथ ही ध्यान रखा जाएगा कि आगे से ऐसी घटना न हो।

तीन साल से शव रखने के लिए फ्रीजर नहीं

जिला अस्पताल में तीन साल से शव रखने की व्यवस्था नहीं है। दरअसल, तीन साल पहले पेड़ गिरने से शेड और फ्रीजर टूट फूट गए थे। इसके बाद विभाग ने खराब हुए फ्रीजर को कबाड़ में बेच दिया।

साली-साढू के कहने पर मम्मी जी…’, लखनऊ के मास सुसाइड केस में खुला राज, कपड़ा कारोबारी ने लिखी ये बात
सरगुजा में महिला की गला काटकर हत्या, घर में अकेली सोई थी; सुबह मिला खून से लथपथ शव
श्मशान घाट का नहीं हुआ उद्घाटन तो अंतिम संस्कार से रोका, बारिश के बीच टीन शेड पकड़कर बेटे की जलाई गई चिता
Nigeria Boat Accident: खेत जाते मजदूरों से भरी नाव पलटी, 47 की मौत
Bhilai Pharmacy Student Murder: एकतरफा प्यार में पागल युवक ने नंबर ब्लॉक करने पर फार्मेसी छात्रा पर 10 बार किया चाकू से वार, देखिए Video

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

Bhilai Theft Case
Bhilai Theft Case :  पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार

पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?