CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ऑपरेशन सिंदूर पर DGAO एयर मार्शल एके भारती बोले- ‘हमारी जंग पाकिस्तानी सेना से नहीं थी…’

ऑपरेशन सिंदूर पर DGAO एयर मार्शल एके भारती बोले- ‘हमारी जंग पाकिस्तानी सेना से नहीं थी…’

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई, 2025:

Operation Sindoor: भारत ने सोमवार (12 मई, 2025) को कहा कि उसके सभी सैन्य अड्डे और प्रणालियां पूरी तरह से एक्टिव हैं. भारतीय सेनाओं की ओर से की गई प्रेस ब्रीफिंग में कहा गया कि हम जरूरत पड़ने पर किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं.

भारतीय वायुसेना के DGAO एयर मार्शल ए के भारती ने कहा कि भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली ने भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी जंग पाकिस्तानी सेना के साथ नहीं, बल्कि आतंकवादियों के साथ है.

‘किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार’

भारत ने कहा कि उसके सभी सैन्य अड्डे और प्रणालियां लगातार पूरी तरह से चालू हैं. जरूरत पड़ने पर किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं. भारतीय वायुसेना के वायु संचालन महानिदेशक एयर मार्शल ए के भारती ने कहा कि भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली ने भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया.

उन्होंने कहा कि एक अन्य मुख्य बात आकाश प्रणाली जैसे स्वदेशी वायु रक्षा हथियारों का शानदार प्रदर्शन था. एकीकृत वायु कमान और नियंत्रण प्रणाली ने पाकिस्तान के सैन्य हमलों को विफल कर दिया. भारती ने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकी बुनियादी ढांचे और आतंकवादियों के खिलाफ थी, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करना चुना और संघर्ष को बढ़ाया.

‘अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में हालात सामान्य’

इससे पहले भारतीय सेना ने सुबह बताया कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही. सेना ने एक बयान में कहा कि किसी भी घटना की सूचना नहीं मिली है. यह हाल के दिनों में पहली शांतिपूर्ण रात रही. भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में छह मई की देर रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ढांचों को नष्ट कर दिया था.

इसके बाद पाकिस्तान के सभी हमलों का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के तहत दिया गया. भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को जमीन, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने के लिए सहमति बनने की घोषणा की थी.

Stock Market : अचानक क्यों दौड़ पड़ा शेयर बाजार, निवेशकों की खरीदारी से सेंसेक्स में आई बड़ी छलांग
रामलला दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब पोर्टल से नहीं होगी विशिष्ट बुकिंग, जानें नया नियम
तीन हफ्ते पहले ब्याह कर लाया दुल्हनिया, ऐसा क्या हुआ कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लगा ली फांसी, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
Python Snake : अजगर सांप के साथ मिले दर्जनों अंडे, अचानक क्यों मचा हड़कंप
Former MLA Ransom Case : बिलासपुर के पूर्व विधायक से फिरौती मांगने वाला प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?