CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत के खिलाफ साइबर जंग की नई चाल, ‘Roar of Sindoor’ रिपोर्ट में खुलासा

भारत के खिलाफ साइबर जंग की नई चाल, ‘Roar of Sindoor’ रिपोर्ट में खुलासा

By Newsdesk Admin 12/05/2025
Share

सीजी भास्कर 13 मई। भारत के खिलाफ बड़े साइबर अटैक की साजिश रची जा रही है. इसका खुलासा “Roar of Sindoor” रिपोर्ट से हुआ है।

Contents
अब तक 1.5 मिलियन अटैक, 150 सफल प्रयास देश के भीतर सक्रिय हो सकते हैं स्लीपर सेल5000 से अधिक मिस इन्फॉर्मेशन कैंपेन

साजिश के तहत तकनीकी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के साथ ही देश में गलत जानकारी और फेक नैरेटिव फैला कर सामाजिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

इस रिपोर्ट को “Echos of Pahalgam” के बाद जारी किया गया है, जिसने पहले ही भारत को कई महत्वपूर्ण साइबर हमलों से बचाने में भूमिका निभाई थी।

नई रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत पर साइबर हमले करने वाले समूहों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और मिडिल ईस्ट के कई खतरनाक हैकर ग्रुप्स शामिल हैं।

इन समूहों में प्रमुख रूप से APT-36, Team Insane PK, Mysterious Team, Hoax377, और National Pakistan Allied Group जैसे नाम शामिल हैं।

अब तक 1.5 मिलियन अटैक, 150 सफल प्रयास

रिपोर्ट के मुताबिक, इन ग्रुप्स द्वारा अब तक भारत पर 1.5 मिलियन से अधिक साइबर अटैक किए जा चुके हैं, जिनमें से 150 हमले सफल माने जा रहे हैं। यह हमले मुख्यतः भारत के रक्षा प्रतिष्ठानों, ऊर्जा सेक्टर, और महत्वपूर्ण डाटा इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित रहे हैं।

साइबर हमलों के साथ चल रहा है हाइब्रिड वॉररिपोर्ट में इस खतरे को केवल तकनीकी तक सीमित नहीं बताया गया है। बल्कि इसे एक “हाइब्रिड वॉर” का हिस्सा माना गया है।

इस युद्ध का एक बड़ा पहलू मिस इन्फॉर्मेशन वॉर यानी फर्जी और भ्रामक जानकारी फैलाना है। इसका मकसद जनता में भ्रम, भय और अविश्वास फैलाना है।

देश के भीतर सक्रिय हो सकते हैं स्लीपर सेल

रिपोर्ट में यह भी आशंका जताई गई है कि भारत के भीतर स्लीपर सेल्स सक्रिय हो सकते हैं, जो इन साइबर और सूचना हमलों में सहयोग कर रहे है। हालांकि उनकी पहचान अब तक सामने नहीं आई है लेकिन खुफिया एजेंसियां इस दिशा में सतर्क हो गई हैं।

5000 से अधिक मिस इन्फॉर्मेशन कैंपेन

अब तक सामने आए आंकड़ों के अनुसार, 5000 से अधिक फर्जी प्रचार अभियानों को भारत के खिलाफ चलाया गया है। इनमें से कुछ बड़े दावे शामिल हैं। जैसे महाराष्ट्र में पावर ग्रिड पर फर्जी तोड़फोड़ की खबर, ब्रह्मोस मिसाइल केंद्र पर हमले की अफवाह। इनमें से 83 अभियानों को निष्क्रिय कराने की कोशिश की गई।

अब तक 38 कैंपेन को सफलता पूर्वक हटाया भी जा चुका है। “Roar of Sindoor” रिपोर्ट भारत की साइबर सुरक्षा के लिए चेतावनी की घंटी है। ये न केवल डिजिटल संरचनाओं की सुरक्षा को लेकर सजगता की मांग करती है, बल्कि सामाजिक ताने बाने को भ्रामक सूचनाओं से बचाने की भी चुनौती पेश करती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अब समय आ गया है जब भारत को साइबर डिफेंस को राष्ट्रीय सुरक्षा के समकक्ष प्राथमिकता देनी होगी।

You Might Also Like

Raipur Airport Runway Incident : रनवे में फ्लाइट के सामने आया बंदर, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई 132 यात्रियों की जान

Chhattisgarh Assembly Special Session LIVE : दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यवाही शुरू

Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

Illegal liquor racket busted in Dongargarh : MP की व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खेल उजागर, सरगना फरार

Treatment in government hospitals has become a challenge : घंटों की कतार के बाद भी मरीजों को नहीं मिल पाता समय पर उपचार

Newsdesk Admin 12/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shram Anna Yojana : हर पेट को अन्न, हर हाथ को काम, छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

Niyad Nella Naar 2.0 : छत्तीसगढ़ में जनजातीय उत्थान का नया अध्याय, नक्सल मुक्त क्षेत्रों में विकास की मचेगी धूम

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के जनजातीय…

Swasthya Bastar Abhiyan Sukma : जहां सड़कें खत्म, वहां से शुरू हुई उम्मीद की राह

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : बस्तर के सुदूर…

Chhattisgarh Mineral Drone Surveillance : खनन क्षेत्रों में अब ‘आसमानी नजर’

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Kanker New Bridge Construction : अब उफनते नदी-नालों का नहीं रहेगा डर, लोक निर्माण विभाग ने 13 नए पुलों को दी मंजूरी

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के वनांचलों…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Airport Runway Incident : रनवे में फ्लाइट के सामने आया बंदर, पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बचाई 132 यात्रियों की जान

30/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Chhattisgarh Assembly Special Session LIVE : दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि के साथ कार्यवाही शुरू

30/04/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गराज्य

Major ED action in Durg : भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के घर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

30/04/2026
अन्यअपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्य

Illegal liquor racket busted in Dongargarh : MP की व्हिस्की जब्त, री-पैकिंग का खेल उजागर, सरगना फरार

30/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?