CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mumbai Water Crisis: सावधान! नवी मुंबई के इन इलाकों में 14 और 15 मई को नहीं होगी वाटर सप्लाई,

Mumbai Water Crisis: सावधान! नवी मुंबई के इन इलाकों में 14 और 15 मई को नहीं होगी वाटर सप्लाई,

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

मुंबई , 13 मई 2025 :

Mumbai Water Problem News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भीषण गर्मी का दौर अभी शुरू भी नहीं हुआ कि पानी की किल्लत को लेकर लोग घर से बाहर निकल आवाज उठाने लगे हैं. इस बीच नवी मुंबई नगर निगम ने अगले दो दिनों के दौरान महानगर के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहने के संकेत दिए हैं. नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) के अतिरिक्त नगर अभियंता सिविल ने कहा कि मुंबई के कुछ इलाकों के लोगों को 14 और 15 मई को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है.

नवी मुंबई नगर निगम के अतिरिक्त नगर अभियंता सिविल ने लोगों से अपील की है कि 14 और 15 मई को पानी की किल्लत से बचने के लिए प्रभावित इलाकों के लोग एडवांस पानी स्टोर कर रख लें. ताकि पानी की आपूर्ति बाधित होने पर परेशानी न हो.

इन इलाकों में नहीं होगी पानी की आपूर्ति

नवी मुंबई नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक मोरबे मुख्य जलमार्ग पर अगरोली ब्रिज के पास रेलवे पटरियों के साथ और चिखले गांव के पास पुल के नीचे लगातार पानी के रिसाव को दूर करने के लिए दूसरा चरण का काम 14 मई 2025 को नवी मुंबई नगर निगम द्वारा किया जाएगा.

पानी के पाइपलाइन में मरम्मत कार्य होने कारण भोकरपाड़ा जल उपचार संयंत्र से नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में जलापूर्ति 14 मई को दोपहर 12 बजे से 15 मई के दिन दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे के लिए बंद रहेगी. नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के बेलापुर, नेरुल, वाशी, तुर्भे, सानपाड़ा, कोपरखैरने, घणसोली और ऐरोली प्रभागों में बुधवार शाम को और गुरुवार के दिन सुबह 11 बजे पेयजल आपूर्ति बाधित होने की संभावना है.

एनएमएमसी की लोगों से की ये अपील

दरअसल, 15 मई 2025 को नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में पानी की मुख्य लाइनों पर सीधे नल कनेक्शन और सिडको क्षेत्र में खारघर और कामोठे नोड्स में पानी की आपूर्ति भी दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे के लिए बंद रहेगी. अधिकारियों ने नवी मुंबई नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान पानी का का उपयोग किफायती तरीके से करें.

चांदी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य करे केंद्र सरकार, आयात शुल्क घटे-डिजिटल लेनदेन शुल्क हटे – छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने की मांग
UP: साढ़े छह साल की सौंदर्या ने CM योगी को सुनाया शिव तांडव, कई बड़े रिकॉर्ड कर चुकी है अपने नाम
‘मेरा इलाज पहले कर दो…’ मरीज की बात सुनकर डॉक्टर को आया गुस्सा, बुजुर्ग को घसीट-घसीटकर पीटा..
Police Misconduct Case: दुष्कर्म पीड़िता से उपहास करने वाले DSP–TI पर बड़ी कार्रवाई के आदेश, हाईकोर्ट ने कहा– यह अनुच्छेद 21 का उल्लंघन
Online Gaming Loss Case : आनलाइन गेम में शिक्षक ने गंवाए सवा करोड़, खेत-प्लाट भी बिका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?