CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘अगर आप बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिंदूर लेकर महिलाओं के पास भेजेंगे तो…’, संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला

‘अगर आप बीजेपी कार्यकर्ताओं को सिंदूर लेकर महिलाओं के पास भेजेंगे तो…’, संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

30 मई 2025 :

Sanjay Raut Targets BJP on Operation Sindoor: शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमलावर हैं. उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी और बीजेपी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राजनीतिरण कर रहे हैं और भारतीय सेना और हमारे सैनिकों का श्रेय अपनी पार्टी को दे रहे हैं.

संजय राउत का कहना है, “हमारे देश के प्रधानमंत्री ही हर राज्य में जाकर ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति करने में लगे हैं. यह ऑपरेशन हमारी वायु, थल और जल सेना ने पूरा किया है, लेकिन इसका श्रेय लेने की होड़ नेताओं में लगी हुई है. इसमें सबसे आगे खुद पीएम मोदी हैं.”

‘सिंदूर का अपमान कर रहे हैं बीजेपी वाले’- संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि हिन्दू धर्म में सिंदूर का पवित्र स्थान है. आप बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सिंदूर लेकर महिलाओं के घर नहीं भेज सकते. यह सिंदूर का अपमान होगा.

संजय राउत ने फिर उठाई विशेष सत्र की मांग

बीजेपी पर हमला बोलते हुए संजय राउत ने फिर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा, “पहलगाम हमले के 6 आतंकी अब तक फरार हैं, उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है. हो सकता इन आतंकियों को इसलिए पकड़ा न जा रहा हो क्योंकि कुछ समय बाद वो बीजेपी में शामिल हो जाएं.” इसके साथ ही संजय राउत ने ऐलान किया कि विपक्षी नेता अब सरकार से विशेष सत्र की अपील करेंगे. राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के सभी नेता एकमत होकर केंद्र को पत्र भेज रहे हैं.

बता दें, कांग्रेस ने भी यह दावा किया है कि अबतक जो सर्वदलीय बैठकें हुई हैं, वो केवल औपचारिकता थी. रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में ये बैठकें हुई थीं और कुछ भी ठोस परिणाम नहीं निकला था. प्रधानमंत्री बैठकों में शामिल नहीं हुए. विपक्ष द्वारा पूछे गए गंभीर और जरूरी सवालों के सत्ता पक्ष ने जवाब भी नहीं दिए. यह दावा कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने किया है.

Sex Racket in Railway Stations : कई जिलों तक फैला देह व्यापार गिरोह, स्टेशन पर लड़कियों की लगती थी बोली
झारखंड की 38 सीटों पर वोटिंग जारी, मंत्री के भाई पर रूपये बांटने का आरोप, 528 उम्मीदवार के लिए मतदान
Durg arson suspect arrested within hours : सीसीटीवी से मिली सफलता, देखिए विडियो
Delhi Gurgaon Expressway Project: एम्स–महिपालपुर के भारी जाम से मिलेगी राहत, 30 किमी का सिग्नल-फ्री मार्ग बदलेगा रोज़ाना की यात्रा
जस्टिस यशवंत वर्मा पर FIR की मांग वाली याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार, कहा- आप आम आदमी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Badshah Divorce Rumours 
Badshah Divorce Rumours : बादशाह-ईशा रिखी के रिश्ते पर फिर उठे सवाल, तलाक की चर्चा

Badshah Divorce Rumours  :ऐसे में सोशल मीडिया पर…

Kawardha Suicide Case
Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

Kawardha Suicide Case :आत्महत्या के कारणों का पता…

Minor Driving Crackdown
Minor Driving Crackdown : स्कूल जा रहे 7 छात्र पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए

Minor Driving Crackdown :पुलिस ने चेतावनी दी है…

Ravi Bhagat Arrest 
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश

Ravi Bhagat Arrest :स्कूल प्रबंधन द्वारा समझाने के बावजूद…

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?