CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संजय सिंह का भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बड़ा दावा, ‘अगर भारतीय सेना को नहीं रोका होता तो…’

संजय सिंह का भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बड़ा दावा, ‘अगर भारतीय सेना को नहीं रोका होता तो…’

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

13 मई 2025 :

Sanjay Singh On India-Pakistan Ceasefire: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ हिंदुस्तानियों के मन में सवाल है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार के बंद करने की धमकी पर राष्ट्र के सम्मान से समझौता कर लिया? उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा तो सभी ने कहा कि घुसकर मारो, हम सब साथ हैं.

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि पीओके को ले लेना और बलूचिस्तान को अलग कर देना, यह देश की भावना थी. भारतीय सेना को अगर रोका नहीं होता तो पीओके हमारा होता और बलूचिस्तान अलग होता. साथ ही पाकिस्तान में 21 आतंकी ठिकाने तबाह होते.

सेना ने 9 आतंकियों के ठिकानों को उजाड़ दिया- संजय सिंह

संजय सिंह ने आगे कहा, “सेना ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकियों के ठिकानों को उजाड़ दिया. पाकिस्तान आतंकियों के साथ खड़ा था. पाक सेना जो आतंकी मारे गए, उनके साथ खड़े थे. क्या पीएम उस पाकिस्तान पर विश्वास कर रहे हैं? भारत की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. सेना के जवान अपने साथियों की शहादत का जवाब दे रहे थे, पीओके को जब वापस लिया जा सकता था और बलूचिस्तान को अलग किया जा सकता था.”

‘आप’ सांसद ने कहा, “पीएम मोदी ने अमरीका के राष्ट्रपति की मध्यस्था के बीच सीजफायर का समझौता किया. पीएम पाकिस्तान पर विश्वास कर रहे हैं. वो चार आतंकी कहां हैं, जिन्होंने हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़ा. अमेरिका का राष्ट्रपति कह रहा है कि भारत और पाक महान देश है, दोनों पावरफुल हैं, हमने व्यापार बंद करने की धमकी दी और सीजफायर करा दिया. पीएम ने एक भी बात का खंडन नहीं किया. पाकिस्तान की तुलना हमारे देश से अमरीका कर रहा है.”

‘भूखे नंगे देश पाकिस्तान को शक्तिशाली कह रहा है अमेरिका’

संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका भूखे नंगे देश पाकिस्तान को शक्तिशाली कह रहा है. पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं बोला. जब हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही थी तो अमेरिका से बातचीत पीएम कर रहे थे. अमेरिका कश्मीर के मुद्दे पर समाधान निकलने की बात कह रहा है, जितने भी पीएम हुए, अबतक उन्होंने अमरीका की मध्यस्था को हमेशा खारिज कर दिया.

उन्होंने कहा कि जब देश की सेना पीओके पर कब्जा कर सकती थी, 21 ठिकानों को तबाह कर सकती थी, बलूचिस्तान को अलग कर सकती थी तो ट्रंप के कहने पर सीजफायर क्यों किया. ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत, हमारी माता-बहनों के सिंदूर की कीमत चुकाना था. वो 4 आतंकी कहां है, उनको मौत के घाट कब उतरा जाएगा.

साथ ही संजय सिंह ने कहा, “ट्रंप ने जो बात कही कि दोनों देश का व्यापार बंद करने की धमकी देकर सीजफायर कराया, क्या आपको व्यापार की धमकी देकर सीजफायर की धमकी से दवाब बनाया. ट्रंप कह रहा कि पाकिस्तान शक्तिशाली देश है, आप कह रहे हैं कि पाकिस्तान आतंकवादी देश है. क्यों नहीं पीएम मोदी बोल रहे हैं.”

पाकिस्तान ने कैसे सीजफायर का उल्लंघन किया- संजय सिंह

उन्होंने कहा, “पीएम ने कहा कि आतंकी घटनाओं को पाकिस्तान अब अंजाम नहीं देगा, फिर सीजफायर का ऐलान हुआ तो उन्होंने 3 घंटे में कैसे उल्लंघन किया. आपके गृह राज्य में हमला हुआ. आप ने अपना भाषण खत्म किया तो पाकिस्तान ने सीजफायर का फिर से उल्लंघन किया. आप पाकिस्तान पर भरोसा कर रहे हैं. कैसे उनकी हिम्मत हुई, इसका जवाब दें.”

नेशनल जूडो खिलाड़ी ने कोच पर लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज; जांच में जुटी पुलिस..
सावधान! डेटिंग ऐप से फंसाकर लोगों से करते थे लूट, नोएडा पुलिस ने 6 बदमाशों को किया गिरफ्तार
घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पत्नी ने धारदार हथियार से पति के प्राइवेट पार्ट काट डाला
बिहार में ₹71,000 करोड़ के घोटाले का आरोप! तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा वार
भाई-भाभी का छुपा रिश्ता बना परिवार की बदनामी की वजह, 20 साल की शादी तोड़कर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Road Flag Controversy
Pendra Road Flag Controversy : स्टेशन परिसर में झुका मिला तिरंगा, रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल; जांच की मांग

Pendra Road Flag Controversy :मामले में फिलहाल रेलवे…

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal
Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal : रिजिजू की सफाई, बोले- PM मोदी ने विपक्षी नेताओं को नहीं कहा ‘दिमागी नक्सल’

Kiren Rijiju on Dimaagi Naxal :भाषण का संदर्भ…

Railway Track Death
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप

Railway Track Death : पुलिस का कहना है…

India vs Sri Lanka Test 2026
India vs Sri Lanka Test 2026 : गॉल टेस्ट के बीच बदला अंपायर, रॉड टकर की अचानक बिगड़ी तबीयत

India vs Sri Lanka Test 2026 :गॉल टेस्ट…

Dhamtari Cattle Smuggling
Dhamtari Cattle Smuggling : ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने दबोचे दो तस्कर

Dhamtari Cattle Smuggling :प्रारंभिक कार्रवाई के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?