CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आदमपुर एयरबेस में पीएम नरेंद्र मोदी, पीछे S-400… और ध्वस्त हो गईं पाकिस्तानी झूठ की 7 ‘मिसाइलें

आदमपुर एयरबेस में पीएम नरेंद्र मोदी, पीछे S-400… और ध्वस्त हो गईं पाकिस्तानी झूठ की 7 ‘मिसाइलें

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदमपुर एयरबेस के दौरे ने पाकिस्तान के कई झूठ को बेनकाब कर दिया है. मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पंजाब के जालंधर में स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे तो वायुसेना के जवानों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे के साथ उनका स्वागत किया. पीएम के आदमपुर पहुंचने से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है उसमें प्रधानमंत्री मोदी जवानों से मुलाकात कर रहे।

इससे कुछ ही दूरी पर भारत का मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 तैनात है. S-400 के अलावा यहां पर फाइटर प्लेन मिग-29 भी दिख रहा है.इस वीडियो में S-400 दिखना पाकिस्तान के कई दावों का धज्जियां उड़ा देता है।

पाकिस्तान ने 10 मई को झूठा दावा किया था कि पाकिस्तानी एयर फोर्स के लड़ाकू विमान JF-17 जेट्स ने आदमपुर एयरबेस में तैनात भारत के मिसाइल डिफेंस सिस्टम S-400 को नष्ट कर दिया है। इसके लिए पाकिस्तान ने हाइपर सोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है लेकिन इन तस्वीरों ने पाकिस्तान के दावे को धराशायी कर दिया है।

हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि पाकिस्तान ने क्या क्या दावे किए थे और इन दावों की हकीकत क्या है।

झूठा दावा 1- पाकिस्तान ने यह भी दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस के रनवे को नुकसान पहुंचाया है।

वास्तविकता : लेकिन भारत के वीवीआईपी प्लेन का इस रनवे पर उतरना यह बताता है कि पाकिस्तान का दावा झूठा है। आदमपुर एयरबेस पूरी तरह से ऑपरेशनल है और पाकिस्तान का दावा झूठा है।

झूठा दावा 2- पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने आदमपुर में एस-400 प्रणाली को नष्ट कर दिया।

वास्तविकता: किसी भी एयर डिफेंस असेट्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। एस-400 सुरक्षित है और परिचालन में है।

झूठा दावा 3- पाकिस्तान ने दावा किया कि ड्रोन ने आदमपुर के रडार सिस्टम पर हमला किया।

वास्तविकता: रडार प्रणाली बरकरार हैं तथा सक्रिय निगरानी जारी है।

झूठा दावा 4- पाकिस्तान ने दावा किया कि मिसाइलों ने भारतीय वायुसेना के विमान को नष्ट कर दिया।

वास्तविकता: कोई विमान क्षतिग्रस्त नहीं हुआ. आदमपुर से उड़ानें निर्बाध जारी हैं।

झूठा दावा 5- पाकिस्तान ने दावा किया कि आदमपुर में बड़ी संख्या में एयरकर्मी मारे गए।

वास्तविकता: कोई हताहत नहीं हुआ, सभी कर्मी सुरक्षित हैं और सभी सेना के रिकॉर्ड में हैं।

झूठा दावा 6 – पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस की कथित क्षतिग्रस्त सैटेलाइट तस्वीरें साझा कीं।

वास्तविकता: सैटेलाइट विशेषज्ञों और एजेंसियों ने पुष्टि की है कि तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई हैं।

झूठा दावा 7- पाकिस्तान ने कहा कि आदमपुर एयरबेस कई सालों से आउट ऑफ एक्शन था‌।

वास्तविकता: आदमपुर एक फ्रंटलाइन एयरबेस है, जो मिशन के लिए तैयार और सक्रिय है।

इस तरह से पाकिस्तान की फर्जी बयानबाजी, झूठे दावे और मीडिया प्रोपगैंडा को प्रधानमंत्री के आदमपुर दौरे ने निर्णायक रूप से ध्वस्त कर दिया है। यहां से आए वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है कि सभी जंगी जखीरे ऑपरेशन के लिए कभी भी तैयार हैं।
एमपी के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में मृत पाई गई बाघिन, दो चट्टानों के बीच फंसने से हुई मौत?
🛑 भिलाई-दुर्ग की बड़ी खबर – युवती के मोबाईल पर अश्लील फोटो एवं विडियो वायरल करने की धमकी दे 5 लाख रूपये और ज्वेलरी की मांग करने वाले 3 युवकों को दुर्ग पुलिस ने धरदबोचा, दुर्ग के आरोपी ने खरीद रखे थे 45 सिम
RBI Action On Banks : इस बैंक के खाताधारक नहीं निकाल पाएंगे ₹35 हजार से ज्यादा, 6 महीने तक रहेगा लॉकडाउन जैसा नियम
Raigarh Elephants Bathing : 48 हाथियों का झुंड तालाब में उतरा, शावकों संग की मस्ती
नशेड़ियों को पीने पिलाने की सामग्री मुहैया कराने वाली महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार, वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?