CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vijay Shah : कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी! बीजेपी ने अपने मंत्री को सिर्फ हड़काया, एक्शन लेने में कांपे हाथ!

Vijay Shah : कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी! बीजेपी ने अपने मंत्री को सिर्फ हड़काया, एक्शन लेने में कांपे हाथ!

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share
Vijay Shah
Vijay Shah

सीजी भास्कर, 14 मई : मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विजय शाह (Vijay Shah), जो डॉ. मोहन यादव की सरकार का हिस्सा हैं, अपने एक बयान के कारण विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की।

इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई और सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की। चारों तरफ से घिरने के बाद में मंत्री ने अपने बयान के लिए माफी मांग ली। हालांकि बीजेपी ने कोई एक्शन लेने की बजाय केवल हड़का कर छोड़ दिया।

सोफिया कुरैशी पर विवादास्पद टिप्पणी करने के कुछ घंटों बाद विजय शाह (Vijay Shah) को भोपाल बुलाया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने विजय शाह के प्रति गंभीर असंतोष व्यक्त किया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस बयान पर नाराजगी जताई और विजय शाह को कड़े शब्दों में समझाया।

इस विवाद के बढ़ने और पार्टी की नाराजगी को देखते हुए, विजय शाह (Vijay Shah) ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “यदि मेरे बयान से किसी समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी को ठेस पहुंची है तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं। कर्नल सोफिया मेरी बहन जैसी हैं। मेरा अपना परिवार भी सैन्य पृष्ठभूमि से है, और हमने भी देश के लिए बलिदान दिया है।”

कांग्रेस ने बर्खास्त करने की मांग

मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) के विवादास्पद बयान पर विपक्ष ने भाजपा और मुख्यमंत्री मोहन यादव को कठोर शब्दों में घेरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “क्या भाजपा और सरकार मंत्री विजय शाह के बयान से सहमत हैं? यदि नहीं, तो उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। मैं इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा।”

मंत्री ने दिया था ऐसा विवादित बयान (Vijay Shah)

मध्यप्रदेश के महू में एक रैली के दौरान मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में एक विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, हमने उन्हीं कटे-फटे लोगों को उनकी एक बहन भेजकर सबक सिखा दिया।

” इसके बाद उन्होंने आगे कहा, “आतंकियों ने हमारे हिंदुओं को कपड़े उतारकर मारा और मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनके घर भेजा ताकि वह उनकी ऐसी की तैसी कर सके। मोदी जी खुद कपड़े नहीं उतार सकते थे, इसलिए उन्होंने उनकी समाज की बहन को भेजा, यह बताने के लिए कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, अब तुम्हारी समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।”

जानिए, कौन हैं सुफिया कुरैशी


कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत पूरी टुकड़ी का नेतृत्व किया। वे कई आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी भाग ले चुकी हैं और उन्हें बहादुरी के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। पाकिस्तान पर हमले का नेतृत्व भी उन्होंने ही किया है।

Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब
Top Naxal Commanders Eliminated : 2019 से अब तक 29 शीर्ष नक्सली कमांडर ढेर, गृह मंत्रालय ने लोकसभा में पेश किए ताज़ा आंकड़े
भाजपा सदस्यता अभियान में युवा विधायक रिकेश दुर्ग जिले में Top, छत्तीसगढ़ में फिलहाल दूसरे स्थान पर, बधाइयों का लगा तांता
handwritten budget in chhattisgarh: कलेक्टर से वित्त मंत्री बने ओपी चौधरी ने हाथ से लिखा 100 पन्नों का बजट, छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार
Manipur Visit 2025 : पीएम मोदी के दौरे पर कुकी और मैतेई समुदाय की अलग-अलग मांगें, NRC और अलग राज्य का मुद्दा गर्माया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?