CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Sindoor : सीएम योगी तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, कहा- ‘कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं..’

Operation Sindoor : सीएम योगी तिरंगा यात्रा में हुए शामिल, कहा- ‘कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं..’

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 मई। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की सफलता के बाद यूपी में भारतीय जनता पार्टी आज तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। सीएम योगी ने इस कार्यक्रम में सेना के शौर्य को सैल्यूट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हमने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- पूरा देश भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम को सैल्यूट करते हुए अपने बहादुर जवानों का अभिनंदन करने के लिए उतावला दिखाई दे रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए हम सब प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करते हैं।‌ 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के साथ वीभत्स घटना को पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने अंजाम दिया, उससे पूरा देश में गुस्सा था।

भारत की आन बान शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने कई सबूत देने के बाद भी जब पाकिस्तान बाज नहीं आया तो ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पहले ही दिन 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया।हमने दुनिया को संदेश भी दिया कि हम छेड़ेंगे नहीं और अगर कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे भी नहीं।

सैनिकों के सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा के द्वारा तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई है. ये तिरंगा भारत की आन बान शान का प्रतीक है, इस तिरंगा का सम्मान देने के लिए, सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने के लिए आज से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।‌ आपकी ये उपस्थिति, भारत की सेना के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति का सुंदर उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प रहा है कि हम सब जब विकसित भारत की बात करते हैं, कि हमारा ध्येय है कि हम राष्ट्र प्रथम की भाव के साथ कार्य करें. अगर 140 करोड भारतीय राष्ट्र प्रथम को ध्यान में रख कर कार्य करे तो दुनिया में विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता।

सीएम योगी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान और उसके आका किस तरह शरारत पर उतर आए थे। उन आतंकियों के जनाजे में शामिल होने के लिए वहां के नेता और आतंकी शामिल थे। पाकिस्तान एक विफल राष्ट्र है। दुनिया में पिछले 75 वर्षों ने दुनिया में केवल आतंकवाद के बीज बोए हैं। एक दिन आतंकवाद पाकिस्तान को भी निगल ले लेगा। पाकिस्तान जिस तरह का दुस्साहस कर रहा है, ये ऑपरेशन सिंदूर एक जनाजा है। जो भी भारत की बहन बेटियों का सिंदूर छिनेगा, उसके जनाजे पर भी रोने के लिए कोई नहीं मिलेगा।

Bitcoin Price Surge: 70,000 डॉलर के पार बिटकॉइन, क्रिप्टो बाजार में अचानक लौटी रफ्तार
‘सभी जज पब्लिक करेंगे अपनी संपत्ति का ब्योरा’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
छत्तीसगढ़ में मस्जिदों के आय-व्यय का लेखा-जोखा अनिवार्य, हर रुपये का देना होगा हिसाब…
थाईलैंड से भारत आए यात्री के बैग में मिले 47 जहरीले सांप, मुंबई एयरपोर्ट पर चेंकिंग के दौरान हड़कंप
आचार संहिता में दुर्ग आबकारी विभाग की शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, एमपी की हाई रेंज शराब परिवहन करते भिलाई से आरोपी वाहन सहित गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई में 11 इंच का चाकू लहरा रहा नाबालिग युवक गिरफ्तार, तैलिक भवन के पास लोगों को डरा धमका रहा था, पुलिस ने धरदबोचा

20/11/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ में 35 IFS अफसरों का तबादला: रायपुर से बस्तर तक अधिकारियों की बड़ी फेरबदल, जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

28/04/2025
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजनराज्य

Shah Rukh Khan and Saif Ali Khan reunite after 23 years : ‘कर्तव्य’ से मचेगा धमाल

29/04/2026
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

Bhilai School Breaking : सरस्वती शिशु मंदिर में तेरह मेधावी भैया-बहन हुए सम्मानित, नई पहल के लिए MLA रिकेश की हुई सराहना

23/07/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?