CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दो आवश्यक सुविधाओं का किया शुभारंभ, अब नहीं लगानी पड़ेगी लाईन, सफाई संबंधी शिकायत का 24 घंटे में होगा निदान

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दो आवश्यक सुविधाओं का किया शुभारंभ, अब नहीं लगानी पड़ेगी लाईन, सफाई संबंधी शिकायत का 24 घंटे में होगा निदान

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

➡️ घर के बाहर लगे क्यू आर कोड से अब कर सकेंगे सम्पत्ति कर का भुगतान

➡️ निगम क्षेत्र के वार्डों में सफाई संबंधी शिकायतों का 24 घंटे के भीतर होगा निदान

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी वार्ड में अब लोगों के घर के बाहर क्यू आर कोड लगाए जाएंगे जिससे उन्हें सम्पत्ति कर जमा करने के लिए निगम काउंटर की कतार में खड़े नहीं होना पड़ेगा, लोग अपने घर से ही क्यू आर कोड स्केन कर सम्पत्ति कर समय पर जमा कर सकेंगे। आज सुबह नेहरू नगर जोन कार्यालय में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दो प्रमुख जनसुविधाओं का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आपको बता दें कि आज जिन दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का वैशाली नगर विधायक ने शुभारंभ किया उनमें से पहली क्यू आर कोड के माध्यम से सम्पत्ति कर जमा करने की है। एचडीएफसी बैंक ने निगम प्रशासन से सहमति लेकर नि:शुल्क सभी आवासों के बाहर क्यू आर कोड बना कर वितरण का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम प्रशासन को कोई भी राशि एचडीएफसी बैंक को अदा नहीं करनी पड़ी है। घरों के बाहर क्यू आर कोड चस्पा होने से लोग अपना सम्पत्ति कर आसानी से बगैर काउंटर की कतार में लगे समय पर जमा कर सकेंगे। बताया गया है कि जल्द ही अब क्यू आर कोड लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है। आज ही वैशाली नगर विधानसभा में “निदान” नामक ऐप की लांचिंग भी विधायक रिकेश सेन ने की है। यह ऐप वैशाली नगर क्षेत्र के सभी 37 वार्ड के लिए शुरू किया गया है जिसमें आस पास की गलियों सहित नाली आदि की सफाई की आनलाईन शिकायत वार्ड के रहवासी कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि शिकायत अपलोड होने के 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से वार्डवासियों को सफाई को लेकर की जा रही शिकायत पर अब पार्षद, निगम या जनप्रतिनिधियों को नहीं खोजना पड़ेगा बल्कि समस्या निराकरण करने वाले आनलाईन शिकायत पर स्वयं संबंधित स्थान पर पहुंच 24 घंटे के भीतर सफाई करवा कर समस्या का निदान करने तत्पर होंगे। निगम के अधिकारियों की एक टीम इस निदान ऐप पर आई शिकायतों की मानीटरिंग करेंगे।

रेल डिब्बों को छोड़कर आधा किलोमीटर तक दौड़ गया कामायनी एक्सप्रेस का इंजन, लोको पायलट को पता ही नहीं चला, रेलवे ने बिठाई जांच समिति
Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश
मोमोज खाने वाले हो जाएं सावधान….❗अंडरवियर में पैर से मैदा गूंथ रहा था कारीगर, Video हो गया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी मंत्री के पैरों में गिरा पिता… बेटी को तीन तलाक देकर छोड़ा, दामाद ने जबरन गर्भपात कराया
Dental College Strike Raipur: सातवें दिन भी नहीं टूटा गतिरोध, कॉलेज गेट पर ताला; एडीएम-एसडीएम मौके पर, सख्ती के संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?