CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान का सपोर्ट कर बुरे फंसे तुर्किए-अजरबैजान, अकेले यूपी वालों ने ऐसे सिखा दिया सबक

पाकिस्तान का सपोर्ट कर बुरे फंसे तुर्किए-अजरबैजान, अकेले यूपी वालों ने ऐसे सिखा दिया सबक

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share
Raipur-Bhopal Daily Flight
Raipur-Bhopal Daily Flight

सीजी भास्कर, 13 मई। ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान यूं तो पूरी दुनियां भारत के साथ खड़ी दिखाई दी, लेकिन तुर्किए और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया।

Contents
  • ‘नहीं लग रहा कैंसिलेशन चार्ज’
  • पाकिस्तान का साथ देने की चुकानी होगी कीमत

इस दौरान पाकिस्तान ने भारत पर आत्मघाती हमला करने के लिए तुर्किए में बने ड्रोन का इस्तेमाल किया। अब इन दोनों देशों के खिलाफ भारत के लोगों में भारी गुस्सा और रोष है। गुस्सा जाहिर करने के लिए भारी संख्या में लोगों ने तुर्किए और अजरबैजान के टूर को कैंसिल कर दिया है। अभी कुछ दिनों पहले सिंगर विशाल मिश्रा ने भी इन दोनों देशों में ना जाने और कॉन्सर्ट न करने की कसम खाई थी।

ऑल इंडिया टूरिस्ट फेडरेशन के नेशनल कोऑर्डिनेटर अजय सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों में सिर्फ पूर्वांचल से 15000 से ज्यादा पर्यटकों ने अपना प्लान और टिकट कैंसिल करा लिया है। पिछले साल 37500 लोगों ने इन दोनों देशों की यात्रा की थी।

अभी तो तीन दिन का ही ये आंकड़ा है, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में ये संख्या 25 हजार से 30 हजार के बीच जा सकती है।

‘नहीं लग रहा कैंसिलेशन चार्ज’

अजय सिंह ने बताया कि सबसे बड़ी बात तो ये है कि कॉक्स एंड किंग्स, एसओटीसी और इज माय ट्रिप जैसी ट्रैवेल कम्पनियां और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइन्स कंपनी कोई कैंसिलेशन चार्ज भी नही ले रही हैं। वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ श्रावस्ती और बहराइच से ज्यादा लोग इन दोनों देशों की यात्रा पर जाते हैं। तुर्किए और अजरबैजान से करीब दस हजार से ज्यादा पर्यटक वाराणसी आते हैं।

पाकिस्तान का साथ देने की चुकानी होगी कीमत

ऑपरेशन सिन्दूर का असर वहां से आने वाले पर्यटकों पर कैसा पड़ा ये टूरिज़्म सीजन में ही पता चलेगा, जो कि अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। अजय सिंह ने बताया कि इन दोनों देशों की जीडीपी का दस फीसदी हिस्सा पर्यटन से आता है। अजरबैजान में तो सत्तर फीसदी पर्यटक भारत से जाते हैं। अजरबैजान की राजधानी बाकू बहुत तेजी से बैंकाक की जगह लेते जा रहा है। पाकिस्तान का साथ देने की कीमत टर्की से ज्यादा अजरबैजान को चुकाना पड़ेगा।

Bhilai Breaking : पत्नी की साड़ी से फंदा बना अधेड़ ने कर ली खुदकुशी 🛑 मामला आर्य नगर कोहका का
बीएसपी की बेशकीमती भूमि हुई कब्जा मुक्त, 150 लोगों टीम से भी कब्जेधारी की हुज्जत, नहीं रूका “बुलडोजर”
दहेज प्रताड़ना से परेशान थी अनमोल, बच्ची के सामने सेकेंड फ्लोर से लगाई छलांग
छेड़छाड़ करने वालों का चौराहों पर ही करें इलाज…CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, अराजकता फैलाने वाला कोई भी बदमाश बख्शा नहीं जाएगा
एयरपोर्ट से गिरफ्तार ब्लैकलिस्टेड थाई महिला, 3 फर्जी पासपोर्ट और नकली पहचान पत्र बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?